8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लो राजस्थान में फिर आ गई भारी बारिश की चेतावनी, इस संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

4 अगस्त को पूर्वी राजस्थान से इस क्षेत्र में जोरदार हो सकती है बारिश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 1 Aug 2022, 7:37 AM IST

लो राजस्थान में फिर आ गई भारी बारिश की चेतावनी, इस संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

लो राजस्थान में फिर आ गई भारी बारिश की चेतावनी, इस संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर, झालावाड़. राजस्थान में एक बार फिर मानसून मेहरबान होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार भी भारी बारिश की संभावना है। मानसून की नई चाल से फिर राजस्थान में जोरदार बारिश के आसार है।
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट हो चुकी है। तीन अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के एक बार पुन: अपने सामान्य स्थिति की तरफ शिफ्ट होने से राज्य के उत्तरी एवं पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 4 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उधर सावन का आज तीसरा सोमवार है। काली घटाएं छाई हुई है। सावन के तीसरे सोमवार को भी बारिश की संभावना है।
राजस्थान में पिछले एक माह से लगातार बारिश हो रही है। जुलाई में ही बारिश का करीब साठ फीसदी कोटा पूरा हो गया है। झालावाड़ जिले में भी 59 फीसदी कोटा पूरा हो गया है। झालावाड़ के मुकाबले कोटा में अधिक बारिश हुई है। पिछले दिनों कोटा बैराज के 11 गेट खोलकर लाखों क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी। झालावाड़ जिले के कालीसिंध बांध के भी छह गेट खोलकर पानी की निकासी की गई थी। भीमसागर बांध से भी पानी की निकासी की गई थी।