6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इन जिलों में सोमवार को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 27 जुलाई तक खूब बरसेगा पानी

सोमवार अलसुबह से काली घटाएं छाई, बरसने लगी

2 min read
Google source verification
राजस्थान के इन जिलों में सोमवार को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 27 जुलाई तक खूब बरसेगा पानी

राजस्थान के इन जिलों में सोमवार को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 27 जुलाई तक खूब बरसेगा पानी

जयपुर, झालावाड़ . राजस्थान में सोमवार अलसुबह से कई जगह बारिश का दौर शुरू हो गया है। सावन के दूसरे सोमवार को सूरज को घनघोर काली घटाओं ने घेर लिया ओर अब बादल सावन सोमवार को भगवान भोले का अभिषेक करेंगे। रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है।
मौसम विभाग ने 25 जुलाई सोमवार को राजस्थान के झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर जिले में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 25, 26 और 27 जुलाई को बारां, अजमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, राजमसंद, सवाईमाधोपुर, टोंक, पाली, जालौर , बाड़मेर आदि जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।
--
नदी में आया उफान, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर ला रहे दूध

झालावाड़। काली सिंध बांध का जल स्तर बढ़ जाने से बांध के गेट खोलकर पानी की लगातार निकासी की जा रही है। इससे दरगाह मिठ्ठे महालबी गागरोन शरीफ झालावाड पर आहू नदी में उफान आ गया। यहां बनी छोटी पुलिया पानी में डूब गई है। इस कारण आवागमन बंद हो गया है। अब ग्रामीण जान जोखिम मे डालकर ट्यूब के सहारे दूध से भरे चरे ला रहे है। एंतिहासिक राष्ट्रीय धरोहर, पर्यटक स्थल जलदुर्ग व गागरोन फोर्ट पर रविवार को आहू व काली सिंध पुलिया पर उफान आ जाने से पर्यटक व जायरीनों का सम्पर्क कटा रहा। दरगाह दीवान इमरान अली भानपुरा ने स्वीकृत आहू नदी पर पुलिया निर्माण की मांग की तथा पुलिस प्रशासन से सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग की।

बांधों के गेट खोले
जिले में बारिश का दौर चल रहा है। इसके चलते कालीसिंध, भीमसागर, छापी, राजगढ़ बांधों के गेट खेालकर पानी की निकासीस की जा रही है। पानी की लगातार आवक होने से शनिवार को भीमसागर बांध के शाम तक तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। इस सीजन में इस बांध के पहली बार गेट खोले गए हैं। कालीङ्क्षसध बांध के भी दो गेट खोल रखे हैं। झालावाड़ शहर में लगातार बारिश होने से नया तालाब की शनिवार को करीब चार से पांच इंच की चादर चल गई है।