
इधर चेयरमैन की कुर्सी गई, उधर पार्षद ने मांगे पांच लाख रुपए
झालावाड़. राज्य सरकार ने झालावाड़ नगर परिषद के सभापति व वार्ड 40 के भाजपा पार्षद संजय शुक्ला को निलम्बित कर दिया है। उधर झालावाड़ नगर परिषद के एक पार्षद ने निर्माण कार्य चालू करने की ऐवज में पांच लाख रुपए की मांग की। उधर सभापति के निलम्बन की कार्रवाई वार्ड पार्षद के चुनाव के नामांकन पत्र में जमीन से संबंधित साक्ष्यों की गलत जानकारी देने और तथ्य छुपाने के मामले में की है। बड़ा बाजार निवासी शैलेन्द्र जैन ने निर्वाचन विभाग में सभापति शुक्ला के खिलाफ पार्षद के चुनाव के नामांकन पत्र के शपथ पत्र में जमीन से संबंधित गलत जानकारी देने की शिकायत की थी। इसकी नगर परिषद की रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम से जांच करवाई थी। इसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद राज्य सरकार ने निलम्बन की कार्रवाई की है।
पार्षद ने धमकाया, मांगे 5 लाख
झालावाड़ ञ्च पत्रिका. कोतवाली में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ अवैध चौथ वसूली का मामला दर्ज हुआ है। कोतवाली सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि मंगलपुरा निवासी विवेकसिंह परमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वार्ड 33के कांग्रेस पार्षद साजिद खान उसके हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सांसद कार्यालय के पास मकान न.1 जे 8 में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमे छत तक का निर्माण हो रहा है। करीब दो माह से पार्षद साजिद खान बिना किसी कारण अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहा है। करीब 20 दिन पूर्व खान मंगलपुरा में मिला और उसने मुझे कहा कि तुझ से इतने दिनों से पैसो की मांग कर रहा हूं पर तेरे समझ में नहीं आ रहा है। तेरे निर्माण को नगर परिषद से तुडवाना पडेगा तब समझ में आ जाएगी। इस पर मैंने उनसे पूछा की तुहे मुझ से क्या चाहिए तो साजिद खान ने कहा तुहे 5 लाख रुपए देने होगे। मैने पांच लाख देने से मना किया तो मुझे धमकियां देने लगा कि जो निर्माण किया है पूरा तुडवा दूंगा। इस पर मैने कहा कि मै इसकी रिपोर्ट पुलिस में दूंगा तो वो आग बबूला होकर गाली,गलोज करने लगा और बोला तुझे झालावाड़ छुडवा दूंगा और मुझे जान से मरवाने की धमकी मैंने डर के निर्माण कार्य बंद करवा दिया। पार्षद खान का पक्ष लेने के लिए फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया।
Published on:
29 Jul 2022 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
