8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की होगी आपूर्ति: नागर

उर्जा विभाग राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हीरालाल नागर ने रविवार को कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के प्रयासों से कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे भविष्य में विद्युत उत्पादन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 11 Feb 2024, 8:57 PM IST

High quality coal will be supplied in Kalisindh Thermal Power Plant: N

कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की होगी आपूर्ति: नागर

.उर्जा विभाग राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हीरालाल नागर ने रविवार को कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के प्रयासों से कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे भविष्य में विद्युत उत्पादन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। नागर ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति के बाद फ्लाई एश में भी कमी आएगी, जिससे इसके निस्तारण की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

तकनीकी खामियां दूर करें अधिकारी-

नागर ने कहा कि प्लान्ट में पूर्ण क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जो भी तकनीकी खामियां आ रही हैं,उनको दूर करने के निर्देश थर्मल पावर प्लांट के अधिकारियों को दिए। प्रदेश में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देकर सस्ती और सुलभ विद्युत आपूर्ति की बात कही। इस दौरान दोनों ईकाइयों के संचालन की जानकारी ली तथा बॉयलर साइट का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने स्टॉफ उपस्थिति रजिस्टर की जांच भी की।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, उत्पादन निगम के सीएमडी देवेन्द्र श्रृंगी,कालीसिंध थर्मल पावर प्लान्ट के मुख्य अभियंता केएल मीणा, जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता आरके मीणा, पूर्व विधायक नरेन्द्र नागर आदि मौजूद रहे। मरायता में आज करेंगे प्रवास झालावाड़.ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सोमवार 9.35 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरायता खानपुर में गांव चलो अभियान के तहत विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्राओं से वार्ता करेंगे। इसके बाद 10 बजे सांगोद के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव ने दी।