
NH 52 Accident...एचएन 52 पर भीषण हादसा, हाइवे पर बीच में बैठा था गायों का झुण्ड़, बाइक टकराई, एक की मौत, चार घायल
झालावाड़, कोटा। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के कोटा जिले की सीमा में आने वाले दरा से झालावाड़ जिले के तीनधार तक का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है, फिर भी टोल वसूली शुरू हो गई है। इस हाइवे पर उदघाटन से पहले ही जानलेवा हादसे होने लग गए हैं।
एनएच 52 पर चेचट के पास नए टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर रात एक बाइक पर चार जने रहे थे, बाइक काफी गति से होने से हाइवे पर बैठे गायों के झुण्ड से टकराकर गिर गई। इसमें बाइक पर चार जने घायल हो गए। घायलों को झालावाड़ और कोटा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि चेचट टोल प्लाजा के पर बैठी गायों से बाइक टकरा गई थी। हादसे में चार युवक घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलैंस से मोड़क सीएचसी पहुंचाया गया। बाइक में सवार दो सगे भाइयों की गंभीर स्थिति को देखते हुए झालावाड़ एसआरजी अस्पताल रैफर किया गया। जहां गंभीर रू से घायल सारंग की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका दूसरा भाई राकेश भी गंभीर है। वही एक अन्य बिट्टू के हाथ में फैक्चर हो गया। एक जने को कोटा रैफर किया गया है।
--
हाइवे पर मवेशियों का जमावड़
बारिश के कारण हाइवे पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। रात में सड़कें सूखी होने के कारण वह सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं। अंधेरे के कारण सड़क पर मवेशी दिखाई नहीं देते हैं। इस कारण हादसे हो रहे हैं। इस हाइवे पर कोटा से झालावाड़ तक जगह-जगह मवेशियों के जमावड़े लगे रहते हैं।
--
दरा घाटी में ट्रक पलटा, लगा जाम
दरा घाटी में देर रात एक ट्रैलर पलट गया है। इस कारण वाहनों को यहां से निकले मेें खासी परेशानी हो रही है। सुबह तो यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात थे, लेकिन दोपहर में जवान हटाने के बाद जाम लग गया। हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।
Published on:
16 Jul 2022 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
