
Jhalawar..सैकडों किसान यूरिया के लिए कतार में, सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां
झालावाड़. पिड़ावा। कोरोना के नए वेरियेंट के प्रकोप के बाद राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर सख्ती से पालना कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन झालावाड़ जिले में अधिकारियों की मौजूदगी में गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही है। यूरिया की भारी किल्लत के चलते सैकडों किसान कतारों में बिना मास्क खड़े रहते हैं। सोशल डिस्टेसिंग की भी पालना नहीं होती है। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका है। जिले के पिड़ावा नगर में रविवार को यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतारें देखने को मिले। इन कतारों में खाद के लिए भूखे प्यासे घण्टो इंतज़ार करने के बाद किसानों को मात्र एक बैग यूरिया खाद मिल सका। खाद का वितरण पुलिस की निगरानी में किया गया। रविवार को सुबह एक निजी डीलर के यहां यूरिया खाद की गाड़ी आई । जिसमें 543 बेग यूरिया खाद था। जैसे ही किसानों को खाद आने की भनक लगी। गाड़ी के पास अधिक संख्या में किसान एकत्रित हो गए। किसान पहले तो थाने के सामने लाइन लगाकर खड़े हो गए। जिसके बाद पुलिस ने थाने से भगा दिया। वहां से ईदगाह मैदान में खाद वितरण की सूचना के बाद किसान ईदगाह मैदान में लाइन लगाकर खड़े हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुचे कानूनगो सुखमाल जैन व रमेश कुमार ने खाद डीलर के गोदाम नाके से वितरण करने की सूचना दी। जिसके बाद किसानों में भगदड़ मच गई। किसान देखते ही देखते डीलर के गोदाम के सामने सोयत मुख्य मार्ग पर लंबी लंबी कतार लगाकर खड़े हो गए। सूचना के बाद तहसीलदार रामनिवास मीणा भी मौके पर पहुचे। जिन्होंने खाद वितरण करवाया। मांग के मुकाबले बहुत कम खाद होने पर कई किसान निराश लौट गए। वही डीलर ने प्रति आधार कार्ड किसान को एक एक बैग के हिसाब से 543 कट्टे खाद की वितरित कर दिए। कृषि विभाग कोटा खण्ड के संयुृक्त निदेशक डा. रामावतार शर्मा का कहना है कि संभागभर में खाद की आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रैक के अलावा ट्रकों के जरिये भी खाद की आपूर्ति की जा रही है। कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसान मांग के अनुरूप ही खाद लें। खाद की कमी नहीं है।
Published on:
28 Nov 2021 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
