6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Former CM Vasundhara Raje….मैं लोगों के दिलों पर राज करती हूं, पोस्टर में क्या रखा है : वसुंधरा

पोस्टर विवाद पर राजे ने कसा तंज

2 min read
Google source verification
Former CM Vasundhara Raje....मैं लोगों के दिलों पर राज करती हूं, पोस्टर में क्या रखा है  : वसुंधरा

Former CM Vasundhara Raje....मैं लोगों के दिलों पर राज करती हूं, पोस्टर में क्या रखा है : वसुंधरा

झालावाड़. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पिछले दिनों लगाए गए पोस्टर से फोटो गायब होने को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे पर तंज कसते हुए कहा कि 'मैं लोगों के दिलों पर राज करती हूं, पोस्टर से क्या मिलेगा मुझे। बारां और झालावाड़ जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने के बाद बुधवार को डाक बंगले में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दौरान राजे ने यह बात कही। राजे ने कहा कि जब मैं राजनीति में आई तो राजमाता साहब ने मुझे एक बात कही थी कि कभी भी पांचों अंगुलियां एक जैसी नहीं होती है। आपको सबको प्रेम से परिवार की तरह जोडऩे की जरूरत है। जब मैं पहली बार सीएम बनी तो जयपुर में लोगों ने जगह-जगह पोस्टर लगाए थे। मैंने उनको कहा कि इन्हें उतारो, पोस्टर व कागजों में मेरी शक्ल देखकर कुछ होना जाना नहीं है। मेरा काम वह होना चाहिए, जो लोग याद रखें। याद रखेंगे तो प्यार करेंगे, तब उसके दिल के अंदर बस सकेंगे। लोगों के दिल में मेरी बात है, इससे बड़ा क्या हो सकता है। राजे ने कहा कि पोस्टर से मुझे क्या मिलने वाला है। जब हर आदमी मुझे प्यार करेगा... याद रखेगा..आशीर्वाद देगा...तो मैं दिल में राज करूंगी । 30 साल से यही मेरी कोशिश है।
तालमेल से करें काम, संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे
राजे ने डाक बंगले में विधायकों, जिला पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक ली। इसमें सांसद दुष्यंतसिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने पदाधिकारियों से जिलेभर का फीडबैक लिया और विधायकों व पदाधिकारियों को तालमेल से काम करने को कहा। राजे ने कहा कि अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। सरकार को तुरंत हाड़ौती के चारों जिलों में ध्यान देकर बिजली के बिल माफ करना, भोजन के पैकेट आदि की व्यवस्था करनी चाहिए। जिले के प्रभारी छगन माहुर ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और पदाधिकारियों से अनुशासित रहकर पार्टी के लिए कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर विधायक नरेन्द्र नागर, गोविन्द रानीपुरिया, कालूलाल मेघवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, श्रीकृष्ण पाटीदार, श्याम सुन्दर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में कोविड मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।