29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समय पर अस्पताल पहुंचता कन्हैया तो डॉक्टर जोड़ सकते थे कटी जीभ

झालावाड़एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती का कन्हैयालाल की स्थिति अभी अच्छी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 22 Mar 2025, 10:26 PM IST

झालावाड़ एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती का कन्हैयालाल की स्थिति अभी अच्छी है। मरीज रिकवर हो रहा है। सर्जरी विभाग के डॉ. सीएम व्यास ने बताया कि मरीज हेल्दी है, लेकिन तुरंत लेकर आते तो जीभ जोड़ी जा सकती थी, अब वह जोड़ने की स्थिति में नहीं है। रिकवर होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी, उसे समय पता चलेगा कि मरीज बोल पाएगा या नहीं लेकिन अभी मरीज की स्थिति सही है।

बकानी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के अपने पति की जीभ काटने के मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है।

बकानी थाने के एएसआई ब्रजराज सिंह ने बताया कि अभी घायल पति बयान देने की स्थिति में नहीं है। चिकित्सकों ने अभी उसे बोलने से लिए मना किया है। पीडि़त के बयान होने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पीडि़त के बयान के बाद ही महिला को डिटेन किया जाएगा। घटना को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। नक्शा मौका बनाया गया है। पीडि़त कन्हैया लाल के बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

झालावाड़एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती का कन्हैयालाल की स्थिति अभी अच्छी है। मरीज रिकवर हो रहा है। सर्जरी विभाग के डॉ. सीएम व्यास ने बताया कि मरीज हेल्दी है, लेकिन तुरंत लेकर आते तो जीभ जोड़ी जा सकती थी, अब वह जोड़ने की स्थिति में नहीं है। रिकवर होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी, उसे समय पता चलेगा कि मरीज बोल पाएगा या नहीं लेकिन अभी मरीज की स्थिति सही है।

गौरतलब है कि बकानी के ज्योति नगर नगर निवासी कन्हैयालाल [26] पुत्र धनराज सेन व उसकी पत्नी रवीना के बीच गुरुवार रात विवाद हुआ। इस पर रवीना ने दांतों से कन्हैयालाल की जीभ काट दी। पीडि़त कन्हैयालाल का अभी एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ में इलाज चल रहा है। कन्हैयालाल की शादी डेढ़ माह पहले ही सुनेल थाना क्षेत्र के कादर नगर निवासी रवीना सेन से हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग