7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरे अलावा किसी दूसरे से शादी की तो चाकू से तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर दूंगा

मध्यप्रदेश से युवक झालावाड़ के एक गांव पहुंचकर को किशोरी को शादी का ऑफर दिया, मना किया तो दबाया गला  

2 min read
Google source verification
मेरे अलावा किसी दूसरे से शादी की तो चाकू से तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर दूंगा

मेरे अलावा किसी दूसरे से शादी की तो चाकू से तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर दूंगा

झालावाड़ . जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र में किशोरी की किसी अन्य जगह शादी करने की बात एक युवक को नागवारा गुजरी। युवक ने किशोरी के घर जाकर उसे व उसके परिवार को जान से मारने व फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सीआई रामनारायण भंवरिया ने बताया कि 4 अप्रैल को लगभग शाम 4 बजे खनोटा थाना क्षेत्र सुसनेर मध्यप्रदेश निवासी आरोपी धर्मेंद्र मीणा किशोरी के घर जा पहुंचा और जबरदस्ती किशोरी को फोन देने लगा। किशोरी ने फोन नहीं लिया तो आरोपी धर्मेंद्र मीणा किशोरी का गला दबाने लगा। उस समय किशोरी के अलावा घर में और कोई मौजूद नहीं था। किशोरी के जोर जोर से चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला और उसका मोबाइल वहीं छूट गया।

फोन कर धमकी दे रहा

आरोपी किशोरी को रोज नए नए नंबर से फोन कर धमकी दे रहा है कि कहीं और शादी की तो तुझे तेरे परिवार सहित चाकू से जान से मार दूंगा। वहीं आरोपी किशोरी के फोटो भी वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। किशोरी ने आरोपी से स्वयं व उसके परिवार को जान का खतरा होना बताया। पुलिस ने पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में मंगलवार को किशोरी के बयान लिए जाएंगे।

नकाबपोश ने घर में महिला को चाकू दिखा सोने के कड़े लूटे, घायल किया
सुनेल. कस्बे के सदर बाजार में रविवार सुबह साढ़े पांच बजे नकाबपोश व्यक्ति ने घर में घुसकर शिया दाऊदी बोहरा समाज की बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर सोने के कड़े लूटे और उसपर हमला भी किया। थानाधिकारी मनसीराम विश्रोई ने बताया कि सदर बाजार निवासी नफीसा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रमजान पर्व के चलते वह रविवार सुबह साढ़े पांच बजे नमाज पढऩे के लिए मस्जिद में गई हुई थी। घर का दरवाजा खुला था, इस दौरान सास अमीना बाई (75) घर में अकेली थी, जो नमाज पढ़ रही थी, अचानक नकाबपोश बदमाश आया और चाकू की नोक पर सास अमीना के मुंह पर टेप लगा दी और अमीना के हाथ में सोने के कड़े लूट ले गया और चाकू से हमला करने से महिला को चौंट लगी। घटना की सूचना पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पालीवाल, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष इन्द्रङ्क्षसह सिसौदिया मौके पर पहुंचे और जानकारी लेकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना में उपयोग लिया चाकू और टेप बरामद किया। पुलिस जांच में जुटी है, वहीं कस्बेवासियों में घटना को लेकर आक्रोश है।