लगे कचरे के ढ़ेर-
मूर्ति चौराहा के निकट शहर के राजकीय पीजी कॉलेज के कॉर्नर के पास गत तीन दिन दिनों से कचरे का ढ़ेर लगा हुआ है। यहां दिनभर सुअरों का आंतक रहता है। इससे शहरवासी परेशान है। कुछ इसी तरह के हालात बड़़े बाजार, मोटर गैराज, कालेबाबू की हवेली, इमाम सागर सहित शहर में कई जगह शुक्रवार को नजर आए। ये कचरे के ढ़ेर खुली आंखों से आम जनता को नजर आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं।