6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इन जिलों में रविवार और सोमवार को भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में लगातार हो रही बारिश, बांधों के गेट खोल छोड़ा जा रहा पानी

2 min read
Google source verification
राजस्थान के इन दिनों में रविवार और सोमवार को भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान के इन दिनों में रविवार और सोमवार को भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर, झालावाड़ . राजस्थान में पिछले 23 दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस मानसून में सिर्फ 23 दिन में ही बारिश का 56 फीसदी कोटा पूरा हो गया है। राजस्थान में रविवार और सोमवार को भी कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 से 48 घण्टे में झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर तथा अजमेर जिलों में कई जगह मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जोधपुर, बीकानेर, झूंझुनूं, चुरू, जैसलमेर में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है।
बाधों के खोले गेट
जिले के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। पानी की लगातार आवक होने से शनिवार को भीमसागर बांध के शाम तक तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। इस सीजन में इस बांध के पहली बार गेट खोले गए हैं। कालीङ्क्षसध बांध के भी दो गेट खोल रखे हैं। झालावाड़ शहर में लगातार बारिश होने से नया तालाब की शनिवार को करीब चार से पांच इंच की चादर चल गई है। झालरापाटन में चौबीस घण्टे में पांच इंच बारिश हुई है। जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। अंडरपास में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
भीमसागर बांध के तीन गेट खोले
भीमसागर. कस्बे में उजाड़ नदी पर बने भीमसागर बांध से शनिवार सुबह 10 बजे एक गेट आधा फीट खोलकर जलनिकासी शुरू की गई थी। दोपहर बाद बांध में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए। जल संसाधन विभाग द्वारा तीन गेट 9 फीट खोलकर जलनिकासी शुरू की गई। एईएन मुकेश मालव ने बताया कि तीन गेट 9 फीट खोलकर त$करीबन 6800 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड के हिसाब से उजाड़ नदी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा गया। बांध के गेटों से जलनिकासी देर शाम बाद तक जारी रही

कालीसिंध बांध के 2 गेट खोले
रीछवा. मूसलाधार बारिश हुई। लेकिन पड़ौसी राज्य मध्यप्रदेश में बारिश का दौर धीमा होने के कारण शनिवार को कालीसिंध बांध के 2 गेट 14 मीटर खोलकर पानी की निकासी की गई। मध्यप्रदेश में बारिश कम होने के कारण कालीसिंध बांध में पानी की आवक कम हुई। जलसंसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता महेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि शनिवार को कालीसिंध बांध के 2 गेट 4 मीटर तक खोलकर करीब 15 हजार 633 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
छापी का एक गेट खोल जल निकासी
भालता. कस्बे व क्षेत्र के गांवों में अच्छी बारिश हुई। वहीं एमपी के जीरापुर राजगढ़ खिलचीपुर में शुक्रवार शाम व शनिवार सुबह जोरदार बारिश होने से छापी नदी व बांध में जलस्तर बड़़ गया। छापी बांध के कैचमेंट एरिया में हुई मूसलाधार वर्षा के बाद बांध में पानी की आवक बडऩे से ऐतिहायत के लिए एक गेट 20 सेंटीमीटर ऊंचाई तक खोलकर जल निकासी की गई। जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार प्रमोद शर्मा ने बताया कि शनिवार को 35 एमएम बारिश दर्ज की गई। जुलाई माह में हुई झमाझम बारिश से बांध में भराव क्षमता का 75 फीसदी जल एकत्रित हो गया है। पानी की आवक जारी है।