
इन्दिरा रसोई ने छुआ राज्य में एक करोड़ का आंकड़ा
झालावाड़. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोई भूखा न सोए के संकल्प के साथ इन्दिरा गांधी की जयंती पर शुरू की गई इन्दिरा रसोई योजना ने साढ़े तीन माह की अल्पकालिक अवधि में ही एक करोड़ लाभार्थियों को खाना खिलाने का आंकड़ा छू लिया है। इन्दिरा रसोई योजना में प्रदेश के सभी 213 नगरीय निकायों में 358 स्थायी रसोईयां स्थापित की गई है। जहां लाभार्थी 8 रुपए में बैठकर भोजन कर सकता है। झालरापाटन नगरपालिका में भोजन सीमा 300 थाली प्रतिदिन है एवं आवश्यकता होने पर इसे 100 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। नगर पालिका क्षेत्र झालरापाटन में 20 अगस्त 2020 से 11 नवम्बर तक लगभग रोजाना 300 थाली के अनुसार भोजन का लक्ष्य प्राप्त किया गया। झालरापाटन की अधिशासी अधिकारी रूही तरन्नुम ने बताया कि रसोई संचालकों को देय राजकीय अनुदान के मासिक भुगतान की विशेष व्यवस्था की गई है। रसोई संचालकों द्वारा पोर्टल पर सिंगल क्लिक से ऑनलाइन बिल जनरेट किया जाता है एवं यूआईडी पोर्टल के माध्यम से आधार ऑथेन्टिकेट किया जाता है और बिल को ऑनलाइन ही बिना भौतिक हस्ताक्षर किए ऑनलाइन सॉफ्टकॉपी में संबंधित नगरीय निकाय को भुगतान के लिए भेज दिया जाता है।
Published on:
12 Dec 2020 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
