उमरिया की अनुमति आ चुकी-
राज्य सरकार की बजट घोषणा अनुसार डग क्षेत्र के उमरिया को विकसित करने की अनुमति आ गई है। शेष खानपुर व असनावर के लिए जमीन देखी जा रही है। करीब तीन माह में डग के उमरियां गांव में काम शुरु कर दिया जाएगा।
वीके विजय, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक, रीको, झालावाड़।
एग्रो बेस इकाइयां लगेगी-
जिले के डग क्षेत्र के उमरियां में कई दौर के निरीक्षण के बाद जमीन का कब्जा रीको द्वारा ले लिया गया है। यहां एग्रो बेस इकाइयां ज्यादा लगाई जा सकती है। युवा उद्यमियों को राज्य सरकार के नियमानुसार कई तरह की रियायत दी जाएगी।
हरिमोहन शर्मा, जीएम, जिला उद्योग केन्द्र, झालावाड़।