झालावाड़/पत्रिका। बात 1976 की है। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के निजी सचिव रामगोपाल सेन झालावाड़ निवासी थे। उन्हीं के आग्रह पर पहली बार 1976 में जोशी झालावाड़ आए। उस वक्त मुख्यमंत्री के आने की सूचना हुई तो प्रशासन ने बरसों से खुदी पड़ी पुरानी कोतवाली की सड़क को रातोंरात बना दिया। इतना ही नहीं, इस सड़क पर डामरीकरण कर चकाचक कर दिया। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली।