6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां ने ही तीन दिन के नवजात बेटे को तलाई में फेंका, मौत, आखिर क्यों मारा…

पुलिस ने मां के खिलाफ भ्रूण हत्या का मामला दर्ज किया

2 min read
Google source verification
jhalawar.jpg

jhalawar मनोहरथाना. मनोहरथाना के कामखेड़ा थाना क्षेत्र के शनिवार को जंगल में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में नवजात को फेंकने वाली महिला की पहचान कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी धनराज गोचर ने बताया कि किशनपुरिया निवासी रामचन्द्र लोधा ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहू रेखा बाई पत्नी कालूलाल ने उसके तीन दिन के नवजात शिशु को रात को जंगल में छोड़ दिया है। जिसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिला। इस पर थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे। गांव के पास के जंगल में ग्रामीणों की सहायता से तलाश किया। एक पानी की तलाई नुमा गड्ढे के किनारे नवजात मृत अवस्था में पड़ा मिला।

ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस ने ससुर की की रिपोर्ट में पर बहू रेखा के विरुद्ध भू्रण हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस नवजात शिशु का जन्म मनोहर थाना राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था। उसके बाद उसे दूसरे दिन कामखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया गया। तीसरे दिन घर ले गए थे। जिले के कामखेड़ा थाना क्षेत्र के मोज्ञाबेह उर्फ किशनपुरिया के जंगल में मिले मृत नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने रविवार को मौका मुआयना किया। और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। थाना प्रभारी धनराज गोचर ने बताया कि जंगल में तलाई के पास मिला मृत नवजात शिशु का मामले में पुलिस ने रविवार को मौका मुआयना किया। फरियादी की रिपोर्ट पर शनिवार को आरोपी मां के विरुद्ध भ्र्रूएर हत्या का मुक़दमा दर्ज कर मृत नवजात शिशु का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया था।


नवजात शिशु को मां ने क्यों मारा.

थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात शिशु को मां ने क्यों मारा यह कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है। आरोपी महिला के ससुर और पिता से जो बात हुई है। उसमें तो यह सामने आ रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं है। इससे पूर्व भी उसकी मानसिक विकृति को लेकर उसका इलाज करवाया गया था। उल्लेखनीय है कि आरोपी महिला रेखा बाई पत्नी कालूलाल ने उसके तीन दिन के नवजात शिशु को रात को जंगल में छोड़ दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।