इसलिए खोले जा रहे है जनता क्लिनिक-
जनता क्लिनिक शहर में स्वास्थ्य सेवा के लिए नवाचार है,क्योंकि स्वास्थ्य विभाग रोगियों को पेपरलेस पंजीकरण को बढ़ावा देगा। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज से जुड़े दोनों चिकित्सालय में भीड़ भाड़ को कम करने और स्वास्थ्य सेवाओं को घर.घर पहुंचाने की योजना बनाई गई है।
जनता क्लिनिक में एक कंप्यूटराइज्ड मशीन लगाई जाएगी, जिस पर एक मरीज स्वयं या एक सहायक की मदद से अपना विवरण दर्ज करेगा। पर्चे सीधे फार्मासिस्टों के पास जाएंगे और मरीजों को दवाइयों के साथ.साथ फार्मासिस्ट से मिलने वाले नुस्खे भी मिलेंगे। जनता क्लिनिक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों यानी पीएचसी से अलग होंगे क्योंकि जनता क्लिनिक में रोगी विभाग होगा और बच्चों की बीमारियों और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करेगा।