UPSC IAS Result 2022 : झालावाड़ जिले के छोटे से कस्बे डग में एक साधारण परिवार में जन्मी आयुषी ने मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में 74वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले आयुषी का आईपीएस में चयन हुआ था। तब 83वीं रैंक मिली थी। वे अभी हैदराबाद में ट्रैनिंग ले रही हैं। हैदराबाद में पुलिस ट्रेनिंग में रहते हुए आयुषी ने अपनी पढ़ाई जारी रखी व दूसरे प्रयास में आईएएस में अपना चयन करवा कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।