scriptझालावाड़ नगर परिषद व झालरापाटन नगर पालिका सीट कांग्रेस से छीनी भाजपा ने | Jhalawar Municipal Council and Jhalrapatan Municipality seat BJP snatc | Patrika News
झालावाड़

झालावाड़ नगर परिषद व झालरापाटन नगर पालिका सीट कांग्रेस से छीनी भाजपा ने

– 13 महिलाओं ने भी दर्ज की जीत
– सर्वाधिक वोट से भाजपा के प्रदीप सिंह, एक वोट से कांग्रेस के राजीव जीते

झालावाड़Jan 31, 2021 / 10:38 pm

harisingh gurjar

Jhalawar Municipal Council and Jhalrapatan Municipality seat BJP snatched from Congress

झालावाड़ नगर परिषद व झालरापाटन नगर पालिका सीट कांग्रेस से छीनी भाजपा ने



झालावाड़. जिले में पांच नगर निकाय चुनाव का परिणाम रविवार को आया। मतों की गणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह9 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की गई। देखते-देखते ही देखते एक के बाद एक वार्ड का परिणाम जारी होने लगा। धीरे-धीरे कर 12.30 बजे तक नगर परिषद के सभी 45 वार्ड का परिणाम जारी हो गया। इस दौरान कॉलेज के बाहर समर्थकों का हजूम लग गया और नारेबाजी शुरू हो गई। तो जीत की खुशी मिलते ही वार्डों में भी समर्थक आतिशबाजी करते नजर आए।
जिले में पांच नगर निकाय चुनाव में दो पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला तो एक पर कांग्रेस को। भाजपा नगर परिषद व झालरापाटन नगर पालिका सीट से कब्जा हथियाने में कामयाब रही। वहीं जिले में कांगे्रस को केवल अकलेरा में स्पष्ट बहुमत मिला है। अभी पिड़ावा व भवानीमंडी में निर्दलीयों पर बोर्ड का भविष्य टीका हुआ है। यहां निर्दलीय ही बोर्ड का फैसला करेंगे की किसका बोर्ड बनेगा।
हाल में पंचायती राज चुनाव में भी भाजपा ने जिला परिषद सहित आठ पंचायत समितियों में से पांच पर अपना कब्जा जमाया था, वहीं कांग्रेस तीन पर जीत दर्ज कर पाई थी। अब नगर निकाय चुनाव में भी कांग्रेस अभी तक एक पर स्पष्ट बहुमत ला पाई है। कांग्रेस के कई दिग्गज अपने समर्थकों को नहीं जीता पाए है। तो कई पूर्व चैयरमेन भी हारे हैं। जिले में पूर्व विधायकों के पुत्र सहित उनके निकट के प्रत्याशियों को भी हार का मुहं देखना पड़ा है। नगर परिषद चुनाव में भाजपा को 25 वार्ड पर तथा कांग्रेस 17 वार्ड में ही जीत दर्ज करा पाई है, वहीं तीन वार्ड निर्दलीयों के खातें में गए है। नगर परिषद बोर्ड में पिछली बार कांग्रेस को 20 व भाजपा की 15 वार्ड में जीत हुई थी।
सबसे अधिक वोट से प्रदीपसिंह विजय-
झालावाड़ नगर परिषद चुनाव में सबसे अधिक वोट से भाजपा के प्रदीपसिंह वार्ड नंबर 5 से 575 वोट से विजय रहे, जबकि कांग्रेस के पुष्पेन्द्र को 232 वोट मिले। वहीं सबसे कम वोट से वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस के राजीव कुमार एक वोट से विजय रहे। राजीव को 513जबकि भाजपा के जितेन्द्र कश्यप को 512 वोट मिले
सभापति शुक्ला हारे-
वर्तमान चैयरमैन मनीष शुक्ला पिछली बार 228 वोट से जीते थे, लेकिन इस बार वार्ड नंबर 28 से भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशी हारे हैं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी आजाद हुसैन चुनाव जीते हैं। इस वार्ड में भाजपा के संजय अग्रवाल को 272 तथा मनीष शुक्ला को 238 वोर्ट मिले हैं। जबकि निर्दलीय आजाद हुसैन 327 वोट लेकर 55 वोट से चुनाव जीते।
45 में से तीन निर्दलीय ने मारी बाजी-
नगर परिषद चुनाव में तीन निर्दलीय ने भी बाजी मारी है। वार्ड नंबर 28 से आजाद हुसैन, 29 से नरेन्द्रसिंह 659 वोट लेकर 373 वोट से जीते। वहीं वार्ड नंबर 37 से निर्दलीय प्रत्याशी चन्द्रकला बैरागी 409 वोट प्राप्त कर 92 वोट से जीती है। वहीं इस बार 13 महिलाए नगर परिषद में जीत कर आई है।
जयदीप सिंह झालावाड़ तीसरी बार बने पार्षद-
भाजपा के जयदीपसिंह झाला तीसरे बार पार्षद बने हैं, झाला पिछली बार 375 वोट से विजय हुए थे, इस बार 264 से। वहीं मो.शफीक खान, दीपक स्वामी, अंजना बैरवा, फारूख अहमद दूसरी बार पार्षद बने हैं। तो भाजपा व कांग्रेस में कई युवा पहली बार पार्षद बनने में सफल रहे हैं।

ऐसी रही जीत की तस्वीर

वार्ड संख्या भाजपा कांग्रेस निर्दलीय जीत नोटा जीत का अंतर
1 शादाब खां अब्दुल नफीस शेख अ.नफीस, माजिद भाजपा 11 03
2 सुजीत कश्यप कैलाश चंद आसिफ शाकिर मो. भाजपा 01 7
3 रुक्मणी मधु 00 भाजपा 8 80
4 राजेंद्र सुमन हामिद हुसैन 00 भाजपा 02 90
5 प्रदीप सिंह राजावत पुष्पेंद्र 00 भाजपा 06 575
6 चौथमल राठौर तिलक राज शिवदानसिंहएज्योति भाजपा 08 148
7 अशोक कुमार राहुल गोयल महेन्द्रसिंहए विश्वास भाजपा 01 163
8 लक्ष्मी मोबिया ममता सुमन 00 भाजपा 10 287
9 अजहर रमजान खान शरफत,मो.वसीम, लक्की,अब्दुल अनीस कांग्रेस 01 143
10 रामरानी पिंकी रूखसाना कांग्रेस 08 182
11 जयदीप सिंह झाला संजय त्रिगुणायत 00 भाजपा 06 264
12 रईस अली अकबर खान मुमताज अलीए कांग्रेस 03 325
13 रईस खान मोण्शफीक खान नफीस खान कांग्रेस 07 08
14 प्रिया कश्यप ऊषा गुर्जर रजिया बैगमए माया भाजपा 03 126
15 जितेंद्र कश्यप राजीव कुमार 00 कांग्रेस 16 01
16 रुपनारायण अतीक कुरैशी 00 कांग्रेस 31 197
17 पूजा शर्मा शेख माजिया 00 कांग्रेस 07 141
18 रेखा रानी ऊषा 00 भाजपा 05 110
19 पंकज शर्मा गिरीशकांत शर्मा भंवरलाल भाजपा 12 357
20 संजू बैरवा अंजना बैरवा 00 कांग्रेस 14 122
21 हिमांशु तिवारी पूजा शर्मा 00 भाजपा 07 42
22 अनिल सुमन पिंटू योगिता भाजपा 04 46
23 प्रभू लाल परमांनद भील 00 कांग्रेस 07 51
24 सावित्री मीणा प्रियंका मीणा 00 कांग्रेस 06 23
25 दिनेश कुमार गौतम शुभेन्द्रसिंह हाड़ा 00 कांग्रेस 09 146
26 बिंदू जोशी योगेश्वरी 00 भाजपा 22 349
27 पवन बैरवा विष्णु दयाल रैगर 00 भाजपा 05 133
28 संजय अग्रवाल मनीष शुक्ला मुरारीसिंहए आजाद हुसैनए निर्दलीय 01 55
29 धर्मवीर सिंह शक्तावत पुष्पेन्द्रसिंह प्रदीपसिंहए नरेन्द्रसिंहए निर्दलीय 03 373
30 रईस चौधरी मनोज राजपाल अकरम भाजपा 11 89
31 इनाम जफर अशरफ अब्बासी राजेन्द्र भाजपा 4 48
32 हरि सिंह यादव राजकुमार यादव विनोद कुमारएहेमराज यादवभाजपा 03 166
33 नवाज चौधरी साजिद खान जमील कांग्रेस 03 16
34 दीपक स्वामी मधुसुदन 00 भाजपा 01 80
35 शरीफ मोहम्मद अभिजीत गुर्जर गुलशादए लोकेश मेवाड़ा कांग्रेस 03 76
36 राजदुलारी गोयल नेहा शर्मा 00 कांग्रेस 18 139
37 रेखा सुनीता जंगम चन्द्रकला बैरागी निर्दलीय 03 92
38 प्रकाश चंद गोपाल 00 भाजपा 10 36
39 तनिषा कुमारी सेन सम्पत 00 कांग्रेस 12 61
40 संजय शुक्ला गजेन्द्र्र गुर्जर 00 भाजपा 15 359
41 गिरधर गोपाल शिवराज रैगर महेश वर्माएरामचरण भाजपा 08 60
42 रामलाल रेगर राधेश्याम रैगर 00 भाजपा 12 193
43 कांति बाई शबनम बेगम 00 कांग्रेस 13 30
44 नीलम गुर्जर सावित्री बाई 00 भाजपा 9 96
45 अफ्तार अली फारूखअहमद अब्दुल सईदए अमरीनए सलमान खान कांग्रेस11 122
सात फरवरी को होंगे अध्यक्ष के चुनाव-
नगर परिषद चुनाव के परिणाम के बाद अब 7 फरवरी का इंतजार है। दोनों दल अपने-अपने बोर्ड बनाने के लिए गडज़ोड करने में लगे हुए है। वहीं बाड़ाबंदी के बाद हारे हुए व जीते हुए प्रत्याशी होटलों से रवाना हो गए है। अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना सोमवार को जारी होगी। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 3 फरवरी को, नाम वापस लेने की तिथि 4 फरवरी, 3बजे तक है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 7 फरवरी को सुबह 10 से 2बजे तक होंगे। मतगणना रविवार को ही मतदान समाप्ति के बाद होगी।वहीं उपाध्यक्ष के लिए 8 फरवरी को सुबह 10 बजे नामांकन व उसी दिन मतदान होगा।
ऐसी रही पांचों जगह की स्थिति:
नगर परिषद – झालावाड़
कुल वार्ड-45
भाजपा-45 वार्ड
कांग्रेस-17
निर्दलीय-3
नगर पालिका-झालरापाटन
कुल वार्ड-35
भाजपा-20
कांग्रेस-14
निर्दलीय-1
नगर पालिका- भ.मंडी
कुल वार्ड- 40
भाजपा- 19
कांग्रेस- 19
निर्दलीय- 2

नगर पालिका- अकलेरा
कुल वार्ड- 35
भाजपा- 12
कांग्रेस- 23
निर्दलीय- 00
नगर पालिका- पिड़ावा
कुल वार्ड- 20
भाजपा- 9
कांग्रेस- 10
निर्दलीय- 1

भाजपा- 85 वार्ड में जीती
कांग्रेस- 83 वार्ड में जीती
निर्दलीय- 7 वार्ड में जीते

Home / Jhalawar / झालावाड़ नगर परिषद व झालरापाटन नगर पालिका सीट कांग्रेस से छीनी भाजपा ने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो