13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhalawar News,.माता-पिता नेत्रहीन, फीस के पैसे भी नहीं थे, बेटे ने बना दिया विश्व रिकॉर्ड

- Jhalawar News,61 वाद्य यंत्र बजाकर सौरभ ने बनाया रिकॉर्ड, झालावाड़ का नाम किया रौशन- एशिया बुक ऑफ एवं इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराया
less than 1 minute read
Google source verification
Jhalawar News,.माता-पिता नेत्रहीन, फीस के पैसे भी नहीं थे, बेटे ने बना दिया विश्व रिकॉर्ड

Jhalawar News,.माता-पिता नेत्रहीन, फीस के पैसे भी नहीं थे, बेटे ने बना दिया विश्व रिकॉर्ड

झालावाड़ । Jhalawar News, जैसे भक्त अपनी साधना से अपने आराध्य को प्रसन्न करते है वैसे ही कलाकार अपनी साधना से अपने ईष्ट को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। ऐसे ही कला साधक सरस्वती पुत्र है जिले के डग के संगीतज्ञ Jhalawar Musician Saurabh Soni सौरभ सोनी।
सौरभ सोनी ने 4 जनवरी को 61 वाद्य यंत्र बजाकर Saurabh India Book of Records and Asia Book of Records, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड एवं एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में एशिया बुक ऑफ रिकार्ड एवं इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने का प्रमाण पत्र Jhalawar District Collector Dr. Bharti Dixit जिला कलक्टर झालावाड़ डॉ. भारती दीक्षित ने जिला स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया है।
ठान लिया तो पहुंचे मुकाम पर
सौरभ ने विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र बजाने में महारत हासिल है को एक यूटूयब पर संगीत वाद्य यंत्र बजाने की वीडियो देखकर पता चला कि 27 प्रकार के वाद्य यंत्र बजाकर यूएई के ईवन जार्ज ने मणिपाल यूनिवसिटी यूएई में वर्ष 2013 में विश्व रिकार्ड बनाया हुआ है। मात्र 27 वाद्य यंत्र बजाकर विश्व रिकार्ड । उससे कहीं अधिक तो वे आसानी से बजा लेते है। उन्होंने अपने बजाए हुए वाद्य यंत्र की गणना की जलतंरग, पेडल मटका, हारमोनियम, जाइलोफ ोन, बेन्जो, तबला, गिटार, तम्बूरा, रावण हत्ता, भपंग सहित 61 वाद्य यंत्र बजाए। इसके बाद उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड एंव एशिया बुक ऑफ रिकार्डस में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए क्लेम किया। जिसे की स्वीकृति सौरभ सोनी को 4 जनवरी एवं प्रमाण पत्र 25 जनवरी को प्राप्त हुआ है।वर्तमान में झालावाड़ के लेसिया स्कूल में संगीत के शिक्षक के रूप में कार्यरत सौरभ है। उन्होंने न सिर्फ जिले का बल्कि प्रदेश व देश का पूरे एशिया में रिकार्ड बनाकर गौरवान्वित किया।