9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: बस स्टैंड से 60 लाख की स्मैक बरामद, दो तस्कर मौके से दबोचे, हो सकता है बड़ा खुलासा

झालावाड़ पुलिस ने बस स्टैंड इलाके में कार्रवाई कर 300 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है। जिला स्पेशल टीम के इनपुट पर कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
2 min read
Google source verification
Jhalawar crime

Jhalawar crime

झालावाड़। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड इलाके से 300 ग्राम स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बारां जिले के हरनावदाशाहजी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर स्मैक की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम को झालावाड़ शहर के बस स्टैंड इलाके में स्मैक तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई।

जिला स्पेशल टीम के इनपुट पर कार्रवाई

कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में दबिश देकर संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। मादक पदार्थ को जब्त करने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बारां जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विजेंद्र पुत्र राजाराम, निवासी फूलबड़ौद, थाना हरनावदाशाहजी, जिला बारां शामिल है। दूसरे आरोपी की पहचान राजाराम लोधा के रूप में बताई गई है। दोनों को झालावाड़ बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है, जिससे यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ अहम मानी जा रही है।

कहां से आई स्मैक, किसे होनी थी सप्लाई?

कार्रवाई के बाद अब पुलिस का मुख्य फोकस स्मैक की आपूर्ति के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों का पता लगाने पर है। जांच अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस कारोबार में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

हो सकता है बड़ा खुलासा

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस अवैध कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग