1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दशरथ सिंह झाला स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में जोधपुर ने झालावाड़ को हराया

फाईनल मैच झालावाड़ व जोधपुर के बीच हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh gujar

•

Updated: 15 Jan 2018, 1:06 PM IST

 Rajasthan Cricket News, Jodhpur News, Jhalawar Cricket News, CM House News, Late Dasarath Singh, Cricket News

दशरथ सिंह झाला स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में जोधपुर ने झालावाड़ को हराया

झालावाड़.हरिश्चन्द स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में स्व. दशरथ सिंह झाला स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल रविवार को हुआ। फाईनल मैच झालावाड़ व जोधपुर के बीच हुआ। जोधपुर नेे १९.१ ओवर में १५६ रन बनाकर आल आउट हो गई। झालावाड़ टीम को जीतने के लिए १५७ रनों का लक्ष्य दिया। जोधपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए भानु पुनिया ने ३३ गेंदों पर ४७ रन व राहुल ने २० गेंदों पर ३२ रन बनाए। झालावाड़ से अशोक मनेरिया ने ४ ओवर में १७ रन देकर ३ विकेट लिए। सरदार व अफरोज ने २-२ विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए झालावाड़ ने १८.४ ओवर में १२३ रन बनाकर आल आउट हो गई। झालावाड़ की आरे से अशोक मनोरिया ने ३२, अंशुल पंवार ने २८,जसप्रीत ने १९ रन का सहयोग दिया।

Read more-फर्नीचर खरीद में धांधली की जांच के लिए आई एसीबी की विशेष टीम झालावाड़...


यह रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि-
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदनलाल वर्मा, अध्यक्षता पूर्व विधायक कैलाश मीणा,विशिष्ट अतिथि नितिन माहेश्वरी व सलीम मोहम्मद रहे। फाईनल मैच में ३३ रनों से विजेता जोधपुर को प्रथम पुरूस्कार ७५ हजार रुपए व द्वितीय पुरूस्कार झालावाड़ टीम को ५० हजार रूपए व शिल्ड दी। अतिथियों ने बाहर से आए खिलाडिय़ों से यहां की यादे लेकर जाने को कहा और प्रतिायोगिता में आने पर आभार प्रकट किया।

Read more-किसानों को घर बैठे मिलेगा रिपोर्ट कार्ड ...


इनका किया सम्मान-
इस मौके पर बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश जैन व स्कूल अंडर १९ राष्ट्रीय खिलाड़ी सिल्वर मेडल प्राप्त नक्षत्र यादव को सम्मानित किया गया। तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राहुल खंडेलवाल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विक्रांत, सर्वश्रेष्ठ आल राउंड अशोक मेनारिया, क्षेत्र रक्षक जिग्नेश राणा रहे। इस मौके पर महाराजा हरिश्चन्द्र एकेडमी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह झाला ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों व खेल पे्रमियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता सचिव रामसिंह सिसोदिया ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन पेश किया। मैच की कॉमेन्ट्री जीके मालवीय व परमानंद भारती, पीटीआई , रामेश्वर चौहान, स्कोरर में जयपाल सिंह यादव, शिवकांत शर्मा, एम्पायर की भूमिका राजेन्द्र आमेठा, प्रेमसिंह पडि़हार ने निभाई।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़