
करवा चौथ विशेष ...पत्नी ने किडनी देकर जीवन में भरी खुशियां
भवानीमंडी. यूं तो महिलाओं के त्याग एवं समर्पण की गाथाओं से इतिहास भरा पड़ा है। पति का जीवन बचाने के लिए कई महिलाओं ने अपना जीवन दांव पर लगा कर अपने पति को बचाया है। भवानीमंडी निवासी डिम्पल छाबड़ा ने खराब किडनी के कारण जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे पति को किडनी देकर दुबारा जीवनदान दिया है। जब चिकित्सक एवं न्यायालय ने उनसे उल्टे सवाल किए तो डिंम्पल ने कहा की पति को जरूरत है तो वह दोनों किडनियां देने के लिए तैयार है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर डिंम्पल छाबड़ा ने अपने पति अजय को एक किडनी देकर उनकी जान बचाई और अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। भवानीमंडी निवासी अजय पाल अचानक किडनी की बीमारी से ग्रस्ति हो गए एवं अस्वस्थ रहने लगे। अहमदाबाद में चिकित्सकों ने उन्हें किडनी ट्रंासप्लांट करने की सलाह दी। जिस पर उनकी पत्नी ने तुंरत किडनी देने की सहमति जताते हुए सभी जांचें करा ली। सभी जांचे पॉजिटीव आई। इस पर कुछ मांह बाद डिम्पल की किडनी अजय को ट्रांसप्लांट कर दी। इससे अजय स्वस्थ हैं। पति अजय पाल ने बताया कि पत्नी स्नातकोत्तर पढ़ी है। साथ ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही है। दंपती के एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी ने मुझे वह बेशकिमती उपहार दिया है जिसका कोई मोल नहीं है। आज जितनी भी सांसे चल रही है सब उसी की दी हुई है।
Updated on:
24 Oct 2021 05:50 pm
Published on:
24 Oct 2021 05:50 pm
