29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किरोड़ी बोले, लम्बी राजनीति के लिए सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत

समाज में नशे और सोशल मीडिया के कारण आ रही बुराई गलत रास्ते पर ले जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 1 Apr 2025, 11:06 AM IST

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अपने मंत्री पद से इस्तीफे के बारे में कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर पूर्व घोषणा के आधार पर इस्तीफा दिया था। उन्होंने नौ माह काम नहीं किया, लेकिन वे अब काम पर लौट आए हैं। काम करके नौ माह की कसर निकाल लेंगे। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार आपकी सेवा में तत्पर है, लेकिन कई बार जनता के लिए संघर्ष करते समय वे भूल जाते हैं कि हमारा ही राज है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हां जी के राज में ना जी का क्या काम। उन्होंने कहा कि आजकल राजनीति में पूंछ हिलाने वाले की पूछ होती है।

कृषि मंत्री डा. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि कोई भी जाति राजनीति में प्रवेश की सीढ़ी तो हो सकती है, लेकिन लम्बी राजनीति करने के लिए सभी समाज को साथ लेकर चलना होगा। राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता। वे खानपुर में मीणा समाज की ओर आयोजित मत्स्य जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि समाज में नशे और सोशल मीडिया के कारण आ रही बुराई गलत रास्ते पर ले जा रही है। इससे समाज की नई पीढ़ी को बचाना होगा। मीणा ने समरावता प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में जेल में बंद नरेश मीणा से मिलने जाने पर कई लोगों ने मुझे टोका कि उनसे मिलना उचित नहीं है, लेकिन मैं गया।

अब काम पर लौट आया

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अपने मंत्री पद से इस्तीफे के बारे में कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर पूर्व घोषणा के आधार पर इस्तीफा दिया था। उन्होंने नौ माह काम नहीं किया, लेकिन वे अब काम पर लौट आए हैं। काम करके नौ माह की कसर निकाल लेंगे। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार आपकी सेवा में तत्पर है, लेकिन कई बार जनता के लिए संघर्ष करते समय वे भूल जाते हैं कि हमारा ही राज है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हां जी के राज में ना जी का क्या काम। उन्होंने कहा कि आजकल राजनीति में पूंछ हिलाने वाले की पूछ होती है।

राजे के शासन में शानदार विकास

उन्होंने पिछली बीजेपी सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार वसुंधरा राजे ने मुझे बिना कारण पार्टी से निकाल दिया था, तब खानपुर वालों ने मेरा साथ दिया था। मीणा ने वसुंधरा सरकार के दस साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि राजे ने प्रदेश में भैरोसिंह शेखावत की सरकार जैसा शानदार विकास किया।

उचित पद नहीं मिलना भाग्य की बात

कार्यक्रम के बाद पत्रकार से चर्चा में राज्य सरकार में उचित पद नहीं मिलने के सवाल पर मीणा ने कुछ नहीं बोलते हुए अंगुली से सिर की तरफ इशारा कर कहा कि ये भाग्य की बात है। इससे पूर्व मीणा का खानपुर पहुंचने पर मीणा समाज के प्रमुख लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश गुर्जर, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, अनिल जैन, गोशाला अध्यक्ष महावीर गौतम, कर्मचारी अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.हुकम मीणा समेत कई लोगों ने उनका स्वागत किया।

जेसीबी से पुष्प वर्षा

मिनेष मंदिर के बाहर तीन जेसीबी से मीणा पर फूलों की बरसात की गई। किरोड़ीलाल मीणा को कालीतलाई हनुमान मंदिर से खुली जीप में भगवान मीनेश झांकी के साथ जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, रामेश्वर मीणा, हुकमचंद मीणा, अनिल मीणा, उप जिला प्रमुख बैनाथ मीणा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद मीणा, अध्यक्ष वीरेन्द्र मीणा, मत्स्य जयंती अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, विवाह सम्मेलन अध्यक्ष कालूलाल मीणा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। संचालन एडवोकेट प्रेमचंद मीणा ने किया।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग