19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhalawar Accident News…कोलकता के संतरा व्यापारी की एक्सीडेंट में मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 और चंद्रावती ग्रोथ सेंटर के बीच हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
Jhalawar Accident News...कोलकता के संतरा व्यापारी की एक्सीडेंट में मौत

Jhalawar Accident News...कोलकता के संतरा व्यापारी की एक्सीडेंट में मौत

झालरापाटन. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 और चंद्रावती ग्रोथ सेंटर के बीच रेलवे पुलिया के पास मंगलवार दोपहर को ट्रोले की टक्कर से स्कूटी सवार संतरा व्यापारी की मृत्यु हो गई। शहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कस्बे की संतरा मंडी व्यापारी पारस कुमार सिंधी ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे कोलकाता के कोल्हापुर निवासी संतरा व्यापारी 56 वर्षीय नमो नारायण शर्मा अपनी स्कूटी से ग्रोथ सेंटर की ओर जा रहे थे। रेलवे पुलिया के पास पीछे से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दीए इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और 108 एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक का शव परिजनों के आने तक मोर्चरी में रखाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दे दी है। परिजन वहां से झालरापाटन के लिए रवाना हो गए हैं।