31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान के लोगों के लिए खुशखबरी! मिली ये बड़ी सौगात

इलाके के व्यापारियों, किसानों, छात्रों व आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी जिससे उनका समय और पैसा भी बर्बाद होता था...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 13 Mar 2019, 4:20 PM IST

train

Train Engine failed at merta Road Railway Station in Nagaur

झालावाड़।


झालावाड़ जिले के नागरिकों को आज से एक नई रेल सेवा की सौगात मिली है। कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (Kota Sriganganagar Express) ट्रेन के आज से झालावाड़ तक विस्तार किए जाने के बाद पहली बार ट्रेन आज झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो झालावाड़ के लोगों में खुशी छा गई। खुशी के मारे लोग ढोल-बाजे लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने रेलवे स्टाफ का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टाफ का माल्यार्पण कर साफा बांधा। इस ट्रेन के विस्तार से अब लोगों को कोटा जाकर जयपुर के लिए ट्रेन नहीं पकडऩी पड़ेगी और ना ही बसों में धक्के खाने पड़ेंगे।

समय और पैसा होता था बर्बाद
बता दें कि झालावाड़ से जयपुर तक एक भी सीधी रेल सेवा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इलाके के व्यापारियों, किसानों, छात्रों व आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी जिससे उनका समय और पैसा भी बर्बाद होता था।

कई बार उठाया था मुद्दा
झालावाड़ के राजनीतिक संगठनों व आम लोगों ने कई बार यह मुद्दा उठाया था। इस बाबत रेलवे बोर्ड व सांसद दुष्यंत सिंह से भी कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन को झालावाड़ तक विस्तार किए जाने की मांग की थी, जिस पर सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस ट्रेन को झालावाड़ तक विस्तार देने को लेकर पत्र लिखे थे। रेलवे बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही निर्णय लेते हुए इस ट्रेन का विस्तार झालावाड़ तक कर दिया।

सप्ताह में 3 दिन मिलेगी ट्रेन की सुविधा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार झालावाड़ के नागरिकों को इस ट्रेन की सुविधा सप्ताह में 3 दिन बुधवार, गुरुवार, व रविवार को मिल सकेगी।

यात्रियों ने जताई खुशी
कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन से आज पहली बार झालावाड पहुंचे यात्रियों ने भी इस ट्रेन के झालावाड़ तक विस्तार किए जाने को लेकर खासी खुशी जताई है। ट्रेन में सफर कर झालावाड़ पहुंचे यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन के झालावाड़ तक विस्तार किए जाने से जिले के लोगों को जयपुर तक सीधी रेल सेवा मिल सकेगी, अब उन्हें कोटा जाकर जयपुर के लिए ट्रेन नहीं पकडऩी पड़ेगी और ना ही बसों में धक्के खाने पड़ेंगे।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़