25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार से पैदल आए मजदूरों को घर पहुंचाया

संगठनों की पहल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Arun Tripathi

•

Updated: 23 May 2020, 4:54 PM IST

बिहार से पैदल आए मजदूरों को घर पहुंचाया

संगठनों की पहल

भवानीमंडी. मेले में कांच के सामान बेचने वाले मजदूर परिवार के 13 जनों को व्यापार महासंघ के सहयोग से गाड़ी कर उनके घर पर पहुंचाया। व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रितपाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के समय से तीन परिवार के प्रवासी मजदूरों के 13 सदस्यों लगभग दो माह भवानीमंडी रेलवे प्लेटफार्म नं. 2 के पास खुले में जंगल में पेड़ के नीचे रुके थे। इन्हें लगभग एक माह से भवानीमंडी व्यापार महासंघ द्वारा उनको राशन किट उपलब्ध कराए जा रहे थे। भीषण गर्मी में इनकी स्तिथि को देखते हुए उपखंड कार्यालय से परमिशन लेकर शुक्रवार सुबह 7 बजे एक निजी गाड़ी कर 13 सदस्यों को उनके घर उज्जैन के लिए रवाना किया। डॉ. जेके अरोड़ा, प्रीतपाल सिंह, हीरालाल विजावत, संदेश पोरवाल अरमान और संजय बगडिय़ा आदि उपस्थित रहे।
पिड़ावा के लिए भेजा
आवर. कस्बे में देर शाम झारखंड-बिहार से मजदूर परिवार शामगढ़ मध्य प्रदेश से पैदल चल कर आया। उसे गांव के बाहर बस स्टैंड पर ठहराया गया। नरवर लाल नायक ने बताया कि वे पिड़ावा तहसील के पिपलिया गांव के रहने वाले हैं, पत्नी एवं 10 वर्ष का एक लड़का है। लॉक डाउन से पहले झारखंड बिहार में मजदूरी करने गए थे, लेकिन वहीं फंस गए। गांव आने में 1 महीना लग गया। ट्रक से तो कभी पैदल चलकर हम शामगढ़ तक पहुंचे और शामगढ़ से आवर तक आ गए। पूर्व उप सरपंच साजिद खान की सहायता से इस परिवार को खाना खिलाया गया और शुक्रवार सुबह पिड़ावा के लिए भेजा गया।

कुएं में गिरने से बालक की मौत
अकलेरा. घाटोली थाना क्षेत्र के दुर्जनपुरा गांव में बालक की बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से देर शाम को मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्ध हालात में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाधिकारी नैनूराम मीणा ने बताया कि खेत पर बालक हरि ओम (10) पुत्र रामचन्दर निवासी दुर्जनपुरा परिजनों के साथ था। इसी बीच वह खेत के नजदीक बकरियां भगाने लगा और पास ही बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। इस दौरान परिजन और ग्रामीणों को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला। इस दौरान उसकी मौत हो गई। रात होने के कारण शुक्रवार सुबह अकलेरा सीएचसी लेकर आए और उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छह दिन तक रात में बंद रहेगी फाटक
चौमहला. कस्बे के मध्य स्थित समपार फाटक छह दिनों तक रात्रि के समय पूर्ण रूप से बंद रहेगी। पश्चिम मध्य रेलवे अलोट के वरिष्ठ खण्ड इंजीनियर रेलपथ ने गंगधार उपखण्ड अधिकारी को पत्र के माध्यम से जानकारी दी। जिसमें बताया कि चौमहला स्थित समपार रेलवे फाटक संख्या 32, 23 मई से 28 मई तक शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी। उक्त अवधि में समपार का ओवर हालिंग कार्य होना है जो ट्रेन संचालन में सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है। वैकल्पिक मार्ग बिलावली रोड अंडरब्रिज एवं नीचे मण्डी होते हुए पुलिया सुचारू रहेगा।

रिजर्वेशन शुरू
भवानीमंडी. एक जून से चलने वाली ट्रेनों का रिजर्वेशन सुबह से शुरू हो गया। दो माह के बाद रिजर्वेशन की खिड़की खुली दिखाई दी है। भवानीमंडी स्टेशन की पटरी पर 2 जून को गाड़ी दौड़ती हुई दिखाई देगी। हालांकी आज 5 जनों ने ही रिजर्वेशन सवाई माधोपुर का करवाया है। जयपुर-सुपर, अवध एक्सप्रेस व फं्रटियर मेल गाडिय़ों को ही शुरू किया है। टिकट लेत समय पैसेन्जर से उसके आने जाने व रूकने तक का पता मांगा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग