लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमाना खर्च नहीं कर सकेंगे। उन्हें निर्वाचन आयोग को पाई-पाई का बिल और हिसाब देना होगा। आयोग ने प्रत्याशियों को वस्तुओं की मूल्य सूची जारी की है। एक समोसा और एक चाय के 15 रुपए, कॉफी के 10, दूध का गिलास 20 रुपए, जलेबी 150 रुपए प्रति किलो, नमकीन 180 रुपए किलो, पोहा 10 रुपए प्रति प्लेट, गुलाब जामुन 190 रुपए किलो, रस गुल्ला 200 रुपए किलो, बफी मावा मिठाई 300, गाजर का हलवा 300, मंूगदाल हलवा 300, लड्डू 200 रुपए किलो, मंूगफली 100 रुपए किलो, केला 30, अंगूर व संतरा 50 रुपए किलो, सेवफल 200 प्रति किलो के हिसाब प्रत्याशियों के लिए रेट तय की गई है। वहीं वाटर केन आरओ 20 रुपए प्रति केन, नुक्ती 150 किलो, कोलड्रिंक्स के 25 रुपए(200) एमएल,लस्सी 12 रुपए (200) एमएल, ज्यूस 20 रुपए (200) एमएल के हिसाब तय की गई है। लंच डीनर का इतना खर्च जुड़ेगा- चपाती, सब्जी, आचार, लड्डू 50 रुपए पर पैक, पूरी सब्जी, मिठाई अचार 60 रुपए पर पैक, पैक्ड लंच-डीनर पैकेट 75 रुपए प्रति पैकिट तय की गई है।