8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का तंत्र बनेगा, झूमके बरसेंगे बादल

राज्य में आगामी दिनों मानसून सक्रिय रहने के आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 6 Aug 2022, 7:35 AM IST

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का तंत्र बनेगा, झूमके बरसेंगे बादल

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का तंत्र बनेगा, झूमके बरसेंगे बादल

जयपुर, झालावाड़. राजस्थान में सात अगस्त के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। इस तंत्र के प्रभाव से राज्य में आगामी दिनों मानसून सक्रिय रहने के आसार है। आगामी दिनों में भी पूर्वी राजस्थान के अधिकांश् भागों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उधर शनिवार को हाड़ौती में बारिश जैसा मौसम हो रहा है। बादल घुटे हुए हैं। संभाग के कुछ इलाकों में कभी भी बारिश हो सकती है। हाड़ौती के प्रमुख बांध कोटा बैराज, झालावाड़ जिले के कालीसिंध बांध से 3900 क्यूसेक, भीमसागर बांध का एक गेट खोलकर 750 क्यूसेक तथा छापी बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। गुढा बांध का गेट खोला गया है।
बारिश का रहा दौर जारी
झालावाड़ में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। भीम सागर क्षेत्र में एक घण्टे में करीब दो इंच बारिश हुई। भीमसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में पानी की आवक होने से एक गेट एक फीट खोलकर 750 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कालीङ्क्षसध बांध का भी एक गेट खोलकर तीन हजार 39 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। मौसम नियंत्रण कक्ष पर 45 एमएम बारिश दर्ज की गई। भालता. छापी डेम का एक गेट 20 सेंटीमीटर ऊंचाई तक खोलकर 14.87 क्यूसेक जल की निकासी की जा रही है।

झमाझम बरसात
भीमसागर समेत बोरदामऊ, राजपुरा अनेक गांवों में भी तेज बारिश हुई।भीमसागर कस्बे समेत समूचे ग्रामीण अंचल में शुक्रवार दोपहर बाद तेज झमाझम बरसात का दौर तेज हवाओं के साथ जारी हुआ जो लगभग एक घण्टे ज्यादा देर तक जारी रहा। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश होने सड़कों पर तेज पानी का बहाव होने लगा। बारिश होने के साथ मौसम सुहाना बना हुआ है। भीमसागर मौसम नियंत्रण कक्ष पर 45 एमएम बारिश दर्ज की गई। भीमसागर समेत बोरदामऊ, राजपुरा अनेक गांवों में भी तेज बारिश हुई।