14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश की मुखिया के जिले में महफूज नही महिलाएं कांग्रेस ने दिया धरना प्रदर्शन

जिले में कानून अव्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
प्रदेश की मुखिया के जिले में महफूज नही महिलाएं कांग्रेस ने दिया धरना प्रदर्शन

Mahfouz not women in district head of state

झालावाड़. जिले में कानून व्यवस्था व महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कमेटी के महासचिव एवं संगठन प्रभारी पंकज मेहता ने कहा कि प्रदेश की मुखिया के जिले में महिलाओं पर अत्याचारों में कमी नहीं आ रही है। जिले में एक सप्ताह में दुष्कर्म की छह घटनाएं होना बड़े शर्म की बात है। मेहता ने कहा कि जिले में लहसुन खरीद में भाजपा नेताओं ने अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुचाने का कार्य किया है। भाजपा को किसानो की परवाह नहीं है। पूर्व मंत्री इक़बाल अहमद ने कहा कि सरकार की विदाई तय है, जनता कांग्रेस की ओर देख रही है चारो तरफ राजस्थान में अफरा-तफरी का माहौल हैं, महिलाओ की इज्जत खतरे में है।अफसरशाही हावी हैं।
महिलाआएं नहीं सुरक्षित-
ज्ञापन देने से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा ने कहा कि जिले में आए दिन घरों में घूसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी व दुराचरण, नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार,खानपुर निवासी 12 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म, हरिगढ़ कस्बे में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, रायपुर में सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार व हत्या जैसी कई घटनाएं हुई है। मीणा ने कहा की महिलाओं व बालिकाओं के साथ ऐसी घटनाएं नहीं थमी तो थानों के सामने धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाडा,पूर्व विधायक मोहन लाल राठौर, राजेंद्रसिंह सलूजा, सलीम मोहम्मद, रामलाल प्रधान, लियाकत अली, ब्लाक अध्यक्ष फरीद चौधरी, चेतराज गहलोत ने भी सम्भोधित किया। सभा के बाद जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ये रहे मौजूद-
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य शैलेन्द्र यादव,सुरेश गुर्जर,प्रकाश बाफना, संजय दांगी, कालू लाल लोधा, नारायण सिंह भगवान सिंह, रामचरण मीणा, रामकिशन लोधा, पूर्व प्रधान भवानी सिंह गुर्जर, महिला अध्यक्ष कैलाशी बाई मीणा, सभापति मनीष शुक्ला, चेयरमैन अनिल पोरवाल, हेमंत बैरवा, सूरतराम गुर्जर, सिद्दीक गौरी, राहुल गोयल, इमरान, रईस पठान, मुबारिक मंसूरी, शिल्पी नंदवाना, अंजना बैरवा, रमजान खान आदि मौजूद थे। संचालन मो.शफीक खान व फारूख अहमद ने किया।

सीटे बढाने की मांग
झालावाड़ . पीजी कॉलेज झालावाड़ में शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्र्ता ने प्रदर्शन कर सीटे बढाने की मांग की गई । एनएसयूआई नेता चन्द्रप्रकाश शर्मा, ललित गुर्जर के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौप सीटे बढाने की मांग की गई । ज्ञापन में बताया कि बीए प्रथम, बीएसी प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष में बहुत छात्र प्रवेश से वंचित रह गए है । छात्र हित में कार्य करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौप सीटे बढानें की मांग की गई । ज्ञापन देने में कन्हैयालाल माली, नमन जैन,उमेश पाटीदार, ज्ञानसिंह,कुलदीप, राकेश मीणा समेत एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग