6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद की बेटी ने किया पापा को सलाम

  प्रतिमा का हुआ अनावरण.....शहीद मुकुट बिहारी की प्रतिमा युवाओं करेगी प्रेरित

2 min read
Google source verification
Martyr's daughter salutes father

शहीद की बेटी ने किया पापा को सलाम

झालावाड़.पैरा कमाण्डों शहीद मुकुट बिहारी मीणा की प्रतिमा का अनावरण रविवार को राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह जसौल के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस नेता कैलाश मीणा की अध्यक्षता में वीरांगना अंजना मीणा, शहीद की पुत्री आरू ने अम्बेडकर भवन के पास शहीद स्मारक पर फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सैनिक कल्याण सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनने के बाद झालावाड़ के शहीद मुकुट बिहारी मीणा की प्रतिमा का अनावरण कर हमने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सिंह ने कहा कि
ये मेरे लिए गर्म की बात है ये मेरी रेजिमेंट का कार्यक्रम है, राजस्थान में पद की घोषणा के बाद पहला कार्यक्रम हुआ है। शहीद परिवारों को जो भी सहायता होगी हरसंभाव मदद करेंगे, जिला के जनप्रतिनिधि सक्रिय है जो सहायता उन्हे चाहिए वो मिल जाती है, जो अनदेखी हुई है जो हमारे विभाग से सहायता उन्हे मिलनी चाहिए वो उन्हे देंगे। जो विरांगनाए बाहर से आई है उन्हे जो भी परेशानी हो वो हमें बताएं। इसके लिए मैंने उन्हे मेरे मोबाइल नंबर भी दिए है।
बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता-
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलश चन्द मीणा ने कहा कि खानपुर के लडानिया ग्राम के मुकुट बिहारी मीणा ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। शहीद स्मारक पर शहीद मुकुट बिहारी मीणा की प्रतिमा अनावरण से युवाओं को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने की प्रेरणा मिलेगी।
शहीद की वीरांगना अंजना मीणा ने कहा कि मेरे पति ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर के कूपवाडा में ऑपरेशन रक्षक के दौरान 11 जुलाई 2018 को आंतकवादियों से लोहा लेते हुए जो बलिदान दिया है, आज में उनकी प्रतिमा के अनावरण पर गर्व महसूस कर रहीहूं। इस दौरान शहीद की पुत्री आरू ने भी पापा अमर रहे का नारा लगाया।

ये रहे मौजूद-
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर,सैनिक कल्याण अधिकारी कोटा सुबेदार मेजर इम्मुल हक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कैप्टेन जगन्नाथ,कैप्टेन जसवंत, लेफ्निेंट इकरामुद्दीन कुरैशी, सुबेदार मेजर शिवदान सिंह हाडा, हवलदार कैलाश चन्द्र धाकड, नानूराम, श्यामलाल प्रजापति, भवानीशंकर चौधरी,हवलदार देवकरण गुर्जर, नायक सुबेदार कन्हैया लाल गुर्जर, संजय शमा,शहीद के पिता जगन्नाथ मीणा, शहीद हेमराज मीणा की वीरांगना मधुबाला, शहीद रोहिताश लाम्बा की वीरांगना मन्जू देवी, शहीद नरेश कुमार मीणा की वीरांगना नरेश बाई,नगरपालिका भवानीमंडी के अध्यक्ष कैलाश बोहरा, मनीष, मोहम्मद शफीक खान, वीरेन्द्र सिंह झाला,चेतन नरवाल, राष्ट्रीय मीणा महासभा के महासचिव हुकम चन्द मीणा, तहसीलदार झालरापाटन राजेन्द्र मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ.गौरी शंकर मीणा,एडीईओ हंसराज मीणा, रईस पठान, हैदर अली, अम्बेश मीणा आदि मौजूद रहे।