
सुनेल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे खेल मैदान में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा। फाइल फोटो
बात सन 1968 की है जब झालावाड़ जिले के सुनेल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे खेल मैदान में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ था। उस सम्मेलन को तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा ने संबोधित किया था। उस समय पिड़ावा विधानसभा थी और विधायक सलोतिया गांव निवासी कन्हैयालाल पटेल थे। वे सरकार में वनमंत्री भी थे।
सम्मेलन में सिरपोई के युवा किसान कार्यकर्ता रामचन्द्र धाकड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखाडिय़ा से मिलकर सिरपोई के पास आहू नदी पर बांध बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचा लेकिन प्रशासन ने नहीं मिलने दिया। इससे किसान आक्रोशित हो गया।
सम्मेलन के बाद जब जब मुख्यमंत्री सुखाडि़या कार में बैठने लगे तो एक कार्यकर्ता रामचन्द्र ने उनकी धोती पकड़ कर खींच डाली। इसके बाद रामचंद को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत किसान कार्यकर्ता को छुड़वाया और उनकी बात सुनी और ज्ञापन लिया।
जैसा की 76 वर्षीय किसान रोडूलाल पटेल ने बताया
Published on:
30 Oct 2023 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
