
Mineral Minister Pramod Jain Bhaya...खनिज मंत्री बोले, बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सीएम से बात करूंगा
झालावाड़ . खानपुर. खनिज एवं गोपालन मंत्री प्रमोद भाया ने सोमवार शाम जनप्रतिनिधियों के साथ खानपुर व आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौराकर नुकसान का जायजा लिया। भाया ने कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट वे स्वयं मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। खानपुर को बाढ़ से बचाने के लिए रूपली नदी पर डायवर्जन चैनल बनाया जाएगा। इसकी कार्य योजना बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उपखंड क्षेत्र में हुए व्यापक नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंपकर हरसंभव मदद व मुआवजे का प्रयास किया जाएगा। मंत्री भाया ने खानपुर की रैगर बस्ती, मेगा हाइवे, एससी बस्ती में पहुंचकर बाढ़ पीडि़तों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं जानी। अपनी पीढ़ा बताते हुए कहा कि बाढ़ से उनका आशियाना ढहने के साथ साजो सामान व अनाज डूबने से परेशानियों का सामना करना पड़़ रहा है। उन्होंने सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। भाया ने मेगा हाइवे सहित आसपास की पुलियाओं व सड़कों का जायजा लिया। हाल में बाइपास निर्माण के दौरान खेतों मे पानी की निकासी नहीं होने व सड़क निर्माण में रही खामियों को लेकर निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खेमचन्द मीणा को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। दरा अरनिया बाइपास में सड़क निर्माण में रही खामियों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया।
भगवान आदिनाथ एवं मुनिसंघ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
खनिज प्रमोद जैन भाया ने चांदखेड़ी में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के दर्शन कर भाया ने राजस्थान में अमन चैन, सुख शांति की मनोकामना की । साथ ही क्षेत्र पर विराजमान राष्ट्रीय संत मुनि पुंगव सुधासागर महाराज,मुनिश्री महासागर,मुनिश्री निष्कम्प सागर,क्षुल्लक, गम्भीर सागर एवं क्षुल्लक धैर्य सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अतिशय क्षेत्र कमेटी द्वारा उनका स्वागत किया। कमेटी के पदाधिकारियों से मन्दिर में हुए बाढ़ से हुई हानि का जायजा लिया।
Published on:
09 Aug 2021 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
