25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसडीएम और पुलिस को देख भागे खनन माफिया, एलएनटी मशीन जप्त

आधी रात को आहू नदी पर कार्रवाई
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Arun Tripathi

•

Updated: 6 Oct 2019, 3:26 PM IST

एसडीएम और पुलिस को देख भागे खनन माफिया, एलएनटी मशीन जप्त

आधी रात को आहू नदी पर कार्रवाई

भवानीमंडी. सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद रात में हो रहे अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए उपखंड अधिकारी राजेश डागा रात एक बजे आवर गांव की आहू नदी पर पहुंचे और रेत के ढेर को कब्जे में लेकर एलएनटी मशीन जप्त की।
उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा ने बताया कि रात करीब 11 बजे कलक्टर सिद्धाथ सिंहाग का फोन आया कि आहू नदी में अवैध तरीके से बजरी खनन कर ले जाई जा रही है। इस पर स्थानिय पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर स्वयं करीब पौने एक बजे आवर नदी पर पहुंचे। वहां ट्रैक्टर और जेसीबी नहीं मिली। मौके पर पहियों के निशान के आधार पर कुछ दूरी पर बाड़े में एलएनटी मशीन खड़ी दिखी। वहां मौजूद लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि एलएनटी व ट्रैक्टर वाले पुलिस की गाड़ी देख भाग गए। रात 2 बजे तक कार्रवाई के दौरान पगारिया थानाधिकारी फजलुर्रहमान, पटवारी अवीनाश पाटीदार मौजूद रहे। शनिवार सुबह खनन विभाग के सर्वेयर सुभाष कुमार ने बताया कि एलएनटी का मालिक अभी तक नहीं आया, वहीं मौके से 20 टन बजरी जप्त की है। एलएनटी एक लाख रुपए व बजरी पर 7 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।
-विभाग नहीं गंभीर
लगातार अवैध बजरी खनन होने के बावजूद खान एवं भू विज्ञान विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। कार्रवाई उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा द्वारा ही की जा रही है। जिस विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए, वह तो बाद में महज जुर्माना भरने की कार्रवाई करता है।

तलवार से वृद्ध का गला काटा, भर्ती
आवर. पगारिया थाना क्षेत्र के जाजनी का खेड़ा निवासी प्रभुलाल (65) पुत्र उदयलाल मेघवाल पर अज्ञात जने ने तलवार से गर्दन पर वार कर घायल कर दिया। थाना अधिकारी फजलुर्रहमान ने बताया कि दोपहर 1 के बीच सरपंच प्रतिनिधि राम सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के 200 मीटर दूर प्रभु लाल घायल अवस्था में पड़ा है, गर्दन पर खून निकल रहा है। इस पर पुलिस पहुंची और घायल को आवर चिकित्सालय पहुंचाया, यहां से एसआरजी अस्पताल के लिए रैफर किया। प्रभु लाल के भतीजे सत्यनारायण की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया है।

हादसों में महिला सहित दो जनों की मौत
सारोलाकलां. थाना क्षेत्र में देर शाम सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो जनों की मौत हो गई। सारोलाखुर्द सारोला स्टेट हाइवे के बीच अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गई। उसे सारोला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। चितावा निवासी चंद्रेशबाई जाट (45) पत्नी रघुवीर देवर चंद्रप्रकाश के साथ बाइक से चुड़ी कार्यक्रम से गांव चितावा लौट रही थी, तभी अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा डंूगरपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार उमरिया निवासी जगदीश नागर (65) की मौत हो गई। परिजन जोधराज नागर ने बताया कि पिताजी बाइक से डंूगरपुर की ओर जा रहे थे। गांव से पहले ट्रैक्ट्रर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

खाळ में डूबने से महिला की मौत
रायपुर. थाना क्षेत्र के सुवास गांव में पैर फिसलने से खाळ में गिरने से महिला की मृत्यु हो गई। भारती बाई (35) पत्नी मोड सिंह भील खेत पर कार्य करने के लिए गई थी, इसी दौरान खेत के पास खाळ के समीप से निकलते समय पैर फिसलने से उसमें गिर गई और डूब गई। शाम तक घर पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह खाळ में कुछ दूरी पर नजर आई। उसे परिजन रायपुर चिकित्सालय लाए, जहांचिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। वहीं संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया।

गबन के आरोपी हों गिरफ्तार
सारोलाकलां. तारज के वाशिदों ने कलक्टर को ज्ञापन देकर तारज मिनी सहकारी बैंक गबन जांच में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व उनके परवन वृहद योजना के चेक रोकने की मांग की। तारज निवासी छीतरलाल मालव, दीपचंद मालव, ओमप्रकाश मालव समेत लोगों ने बताया कि सहकारी समिति में रुपए का गबन हुआ। इसकी जांच सहकारी बैंक अधिषासी अभियंता ने की थी। जांच में समिति अध्यक्ष ज्ञानचंद मालव, ऋण पर्यवेक्षक बजरंगलाल सुमन, जगदीश प्रसाद नागर को वित्तीय अनियमितता के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

सट्टे की खाइवाली करते 4 जने गिरफ्तार
अकलेरा. नगर की वन्द्रावन कॉलोनी में सट्टे की खाइवाली करने के मामले में पुलिस ने दबिश देकर चार जनों को पकड़कर उनके पास से 5240 रुपए नकदी और लाखों का हिसाब बरामद किया। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अब्दुल रशीद ने बताया कि सूचना पर शनिवार शाम नगर की वन्द्रावन कॉलोनी में पहुंचे, यहां एक गली में सट्टे की खाइवाली करने एवं लगाने के मामले में असनावर निवासी अशफाक व जाकिर अकलेरा निवासी मोहम्मद शफीक एवं योगेश मेवाड़ा को पकड़ा। इनके पास से नकद राशि एवं एक लाख रुपए 79 हजार 660 रुपए का हिसाब मिला है। वहीं दो मोबाइल भी जप्त किए। कार्रवाई में पुलिस उप निरीक्षक राजू उदयवाल सहित जाब्ता शामिल रहा।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग