
Miss India Divija...मिस इंडिया दिविजा का फूलों की बारिश से किया स्वागत
भवानीमंडी. नगर के वरिष्ठ चिकित्सक जे.के. अरोड़ा की नवासी दिविजा गंभीर के मिस इंडिया मल्टीनेशनल चुने जाने के बाद पहली बार भवानीमंडी पहुंचने पर नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। दीविजा ने चल समारोह के दौरान मंशापूर्ण हनुमान मंदिर एवं जैन श्वेतांबर मंदिर में दर्शन किए। वही गुरूद्धारे में मत्था टेककर मिस इंटरनेशनल का खिताब जीतने की मन्नत मांगी। समारोह डॉ. जे.के. अरोड़ा के निवास से शुरू हुआ। जिसमें दिविजा गंभीर खुली जीप में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकली जिसमें मिस इंडिया ने नगरवासियों का अभिवादन किया। इस दौरान नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों, सामाजिक संगठनों सहित राजनीतिक संगठनों आदि ने अतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर व गुलदस्ते भेंट कर भव्य स्वागत किया। साथ ही मिस इंडिया मल्टीनेशनल बनने पर बधाई भी दी। चल समारोह के दौरान लोग मिस इंडिया के साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दिए। गौरतलब है कि दिविजा गंभीर शहर के प्रसिद्ध भामाशाह डॉ जे.के. अरोड़ा की नवासी व डॉ रजत अरोड़ा की भांजी है, जो हाल ही में दिल्ली में आयोजित ग्लैम आनंद सुपरमॉडल फिनाले में मिस इंडिया मल्टीनेशनल 2021 का खिताब जीतकर मिस इंडिया मल्टीनेशनल बनी है। इस दौरान जिला खाद्य व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश नाहर, व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह होरा, सोनू होरा, नरेश माधवानी, फकरूद्दीन ठेकेदार, गोविन्द गुप्ता, गोविन्द भराडिय़ा, प्रदीप जैन आवर, प्रदीप शर्मा, राहुल बोहरा, हरीश राठोर, विनय आस्तोलिया, प्रताप सिंह सिंह झाला, जसविंदर सिंह, धीरज पारेता, भवानीश्वर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट आदि ने स्वागत किया।
Published on:
27 Aug 2021 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
