योजना में लाएं प्रगति-
जिला कलक्टर ने वृहद पेयजल योजना गुलेण्डी व छापी विस्तार पेयजल योजना से संबन्धित 175 ग्रामों में पेयजल योजना के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। रोड कटिंग के बाद सड़कों की मरम्मत कार्य में लापरवाही नहीं करने के भी निर्देश दिए।बैठक में सीईओ नरेन्द्र सिंह पुरोहित, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता अमर सिंह मीणा, जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता आरके मीणा, वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता जीतमल नागर, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक केसी मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक दिलीप गुप्ता, एचआरडी कन्सल्टेंट राजेन्द्र कुमार शर्मा, हाइड्रोजियोलोजिस्ट डॉ.विक्रम टाक,सहायक अभियंता अनिल गुप्ता, खेमचन्द प्रजापति आदि मौजूद रहे।