8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मानसून ने फिर बदली चाल, हरियाली अमावस्या पर गुरुवार को यहां होगी भारी बारिश

29 जुलाई से मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट होंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 28 Jul 2022, 7:42 AM IST

राजस्थान में मानसून ने फिर बदली चाल, हरियाली अमावस्या पर गुरुवार को यहां होगी भारी बारिश

राजस्थान में मानसून ने फिर बदली चाल, हरियाली अमावस्या पर गुरुवार को यहां होगी भारी बारिश

जयपुर, झालावाड़। राजस्थान में हरियाली अमावस्या यानी गुरुवार को फिर मानसून ने अपनी चाल बदल ली है। गुरुवार को भी प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुरुवार को शेखावटी और बीकानेर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। साथ ही दोनों संभाग के कुछ इलाकोंं में भारी बारिश की संभावना है।
29 जुलाई से मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट होंगी। जिसके कारण हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व आसपास के इलाकों में बारिश होगी। यह दौर पश्चिमी राजस्थान में चार-पांच दिन और पूर्वी राजस्थान में दो-तीन दिन जारी रहेगा।
घुट गया मौसम
हाड़ौती अंचल में लगातार बारिश का दौर जारी है। हरियाली अमावस्या पर गुरुवार को भी यहां बारिश की संभावना है। गुरुवार अलसुबह से काली घटाएं घुट गई है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। जिस तरह बादलों ने हाड़ौती को घेर रहा है, उससे बारिश होने की संभावना है। उधर झालावाड़ जिले में बुधवार को भी कई जगह अच्छी बारिश हुई। नदियों और बांधों में पानी की लगातार आवक हो रही है। कोटा शहर में बुधवार दोपहर में पौन घण्टे जोरदार बारिश हुई।

बदलेगा मानसून का पैटर्न
मौसम विभाग के अनुसार 28 से 29 जुलाई को मानसून का पैटर्न बदलेगा और मानसूनी गतिविधियां उत्तरी राजस्थान की ओर से शिफ्ट होने की संभावना है।

10 एमएम बारिश

झालावाड़ शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं सुबह आठ से शाम 5 बजे तक अकलेरा में 10,बकानी में 5, पचपहाड़ में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले में अभी तक औसत बारिश 611.55 एमएम दर्ज की गईए वहीं गत वर्ष इस समय तक 345.52 एमए दर्ज की गई थी।
बारां में आधे घंटे में 7 मिमी बारिश
बारां शहर में दिनभर की शान्ति के बाद बुधवार शाम को बादल झूमकर बरसे। शाम सवा चार बजे अचानक शुरू हुआ बूंदाबांदी का दौर थोड़ी ही देर में मूसलाधार में बदल गया। इस दौरान लगभग आधे घंटे की बरसात से शहर के हृदय स्थल प्रताप चौक समेत अनेकों निचली बस्तियों में जलभराव हो गया। इस अवधि में बारां शहर में 7 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई।