
पूरी जुलाई में धूम मचाने वाला मानसून अब लेगा ब्रेक, राजस्थन में 3 अगस्त से फिर खूब बरसेंगे बादल
जयपुर, झालावाड़। राजस्थान में जुलाई महीने में जमकर मानसून बरसा है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बांध लबालब हो गए हैं। अब कुछ दिन मानसून ब्रेक लेगा। इसके बाद फिर जमकर बरसेगा।
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन अब नॉर्दन हिस्से की तरफ शिफ्ट हो गई हे। इस कारण राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिम हिस्से में धीमा पड़ जाएगा। 30 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य के उत्तरी हिस्से को छोड़कर शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा। 3 अगस्त से राज्य में एक और नया बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
खानपुर में जोरदार बारिश
झालावाड़ जिलेभर में शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। शुक्रवार देर रात खानपुर में मूसलाधार बारिश हुई। झालावाड़ शहर में साढ़े तीन बजे अच्छी बारिश हुई। जिले में झालावाड़ 5.8, अकलेरा 7, गंगधार में 9, खानपुर में 60, पिड़ावा में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई।जिलेभर में अभी तक औसत बारिश 615.27 एमएम हो चुकी है।
Published on:
30 Jul 2022 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
