6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Latest Updates..राजस्थान में मानसून का बदलेगा ट्रेड, राजस्थान के चेरापूंजी से नहीं मेवाड़-वागड़ से करेगा एन्ट्री

Monsoon Latest Updates...राज्य के दक्षिण.पश्चिमी जिलों उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडगढ़़ए प्रतापगढ़ व राजसमंद से प्रदेश में मानसून की एंट्री की संभावना

less than 1 minute read
Google source verification
Monsoon Latest Updates..राजस्थान में मानसून का बदलेगा ट्रेड, राजस्थान के चेरापूंजी से नहीं मेवाड़-वागड़ से करेगा एन्ट्री

Monsoon Latest Updates..राजस्थान में मानसून का बदलेगा ट्रेड, राजस्थान के चेरापूंजी से नहीं मेवाड़-वागड़ से करेगा एन्ट्री

झालावाड़, जयपुर। Monsoon Latest Updates पिछले तीन दिन से उमस भरी गर्मी से बेहाल प्रदेशवासियों के लिए खुशखबर है कि सोमवार को मानसून की राजस्थान में धमाकेदार एन्ट्री होगी। राजस्थान में इस बार मानसून का ट्रेड बदलता नजर आ रहा है। राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ से अमूमन मानसून की एन्ट्री होती है। पूर्व में मौसम विभाग ने इस तरह का अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन अब मानसून का रूख बदल गया है। सोमवार को मेवाड़ और वागड़ में मानसून की दस्तक देने की संभावना है।
तापमान 40 से ऊपर
पश्चिमी हवा के कारण गर्मी भी बढ़ रही है। प्रदेशवासी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

कन्ट्रोल रूम शुरू
राजस्थान में बाढ़, आपदा की स्थिति से निपटने और सूचनाएं आदान-प्रदान करने के लिए बांधों पर भी कन्ट्रोल रूम शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन और नगर निगम ने अलग से नियंत्रण कक्ष खेाल दिए हैं। जिला प्रशासन ने एसडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाए हैं।