नहीं हो क्रॉस वोटिंग इसका रखा ध्यान, फिर भी नहीं बनी बात-
भाजपा व कांग्रेस दलों ने प्रधान पद के लिए गुरूवार को हुए चुनाव में यह ध्यान रखा कि कहीं भी क्रॉस वोटिंग नहीं हो। लेकिन भवानीमंडी में अंत समय में कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तानसिंह के भाजपा में शामिल होने से यहां भी भाजपा अपना प्रधान बनाने में कामयाब हो गई है। ऐसे में जिले में अब भाजपा के 6 प्रधान व कांग्रेस के दो ही प्रधान बन सके। जिले की आठों पंचायत समितियों में सुबह से नेताओं की गाडिय़ा इधर-उधर दौड़ रही। आखिरी समय तक भी विजेता प्रत्याशियों पर नजर रखी गई।कांग्रेस सत्ता में होने के बाद भी भवानीमंडी में अपना प्रधान नहीं बना पाई है। ऐसे में दिनभर चर्चा गर्म रही कि कांग्रेस एक सदस्य को नहीं रोक पाई ऐसे में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी अपना प्रधान नहीं बना पाई है। भवानीमंडी में सुल्तानसिंह के साथ तीन सदस्यों के क्रॉस वोटिंग करने से यहां भाजपा का प्रधान बन गए।