6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy Rain..राजस्थान में सफर करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें, हाइवे पर पानी, 12 घण्टे से रास्ते बंद

.भारी बारिश से नदियां उफान पर,गांवों में घुसा पानी,बाढ़ के हालात- कालीसिंध,परवन, उजाड़, आहू नदी का पानी बढऩे पर गांवों को कराया खाली, स्कूलों में दो दिन की छुट्टी

2 min read
Google source verification
Heavy Rain..राजस्थान में सफर करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ ले, हाइवे पर पानी, 12 घण्टे से रास्ते बंद

Heavy Rain..राजस्थान में सफर करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ ले, हाइवे पर पानी, 12 घण्टे से रास्ते बंद

झालावाड़। झालावाड़ जिले में रविवार शाम से शुरू हुआ भारी बारिश का दौर सोमवार को भी लगातार जारी रहा। इस कारण नदियां उफान पर आ गई है। पानी गांवों में घुस गया। प्रशासन ने नीचली बस्तियों को पानी पहुंचने से पहली की खाली करवा लिया है। बारिश से दर्जनों कच्चे मकान ढह गए हैं। जिले के सभी बांधों में पानी की भारी आवक के मद्देनजर गेट खोलकर निकासी की जा रही है । एनएच 52 पर झालावाड़-दरा के बीच अमझार नाले का उफान हाइवे पर आने से सुबह 10 बजे से आवागमन बंद है। उधर जिला कलक्टर ने सोमवार और मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिले में पिछले चौबीस घण्टे में सबसे अधिक बारिश डग में करीब 10 इंच (234 एमएम) दर्ज की गई है। पचपहाड़ में 132 मिमी, अकलेरा में 106 तथा झालावड़ शहर में 82.2 मिमी बारिश दर्ज की है। आहू नदी के उफान पर आने से सुनेल क्षेत्र के आकोदिया गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। यहां करीब दो दर्जन मकानों में पानी घुस गया है। खानपुर में रूपाली नदी के पास के घरों में पानी भरा हुआ है। चांदखेड़ी नसियां जी तक पानी भर गया है। कालीसिंध बांध के सोमवार को 17 गेट 86 मीटर खोलकर 3 लाख 11 हजार 17 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
कालीसिंध बांध के 17 गेट खोले
झालावाड़. कालीसिंध बांध के सोमवार शाम पांच बजे 17 गेट कुल 86 मीटर खोलकर 3 लाख 11 हजार 17 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। इसलिए देर रात तक और गेट खुलने की संभावना है।
भीमसागर बांध के पांच गेट खोले
भीमसागर। सोमवार सुबह 9 बजे बाद क्षेत्र में लगातार हो रही तेज झमाझम बरसात के बाद बांध के पांचों गेट 32 फीट खोलकर पानी की निकासी शुरू करने निचले इलाकों में अलर्ट घोषित कर आमजन को नदी किनारे दूर जाने की अपील की गई। बांध एईएन मुकेश मालव ने बताया कि लगातार हो रही तेज बारिश के बाद सीजन में पहली बार पांचों गेट 32 फीट खोलकर करीब 25 हजार क्यूसेक पानी ज्यादा डिस्चार्ज किया जा रहा है। देर शाम तक बांध के गेटों से निकासी जा रही। बांध के गेट खुलने डाउनस्ट्रीम क्षेत्र के गांवो में प्रशासन ने मुनादी करवाकर नदी किनारे दूर जाने की लगातार अपील की जा रही है।

--
यह रास्ते बंद
एनएच 52 पर झालावाड़-दरा के बीच अमझार नाले का उफान हाइवे पर आने से सुबह पांच बजे से आवागमन बंद। लम्बा जाम लगा हुआ है।
- परवन नदी में उफान के चलते झालावाड़ - बारां मेगा स्टेट हाइवे पर सुबह 6 बजे से ही आवागमन बंद रहा।
- रटलाई के पास नदी उफान पर आने से कोटा-इंदौर मार्ग भी बंद