लक्ष्मी के साथ सरस्वती की पूजा भी जरूरी है-
कपूर ने कहा कि हम धन की पूजा करते हैं,लेकिन लक्ष्मी के साथ-साथ सरस्वती का आव्हान नहीं करेंगे तो लक्ष्मी नहीं रूकेगी। आपके पास पैसे आए वो टीके, आपकी संतान उस पैसे का गलत उपयोग नहीं करें। पैसे में बरकत हो दो सौ को पांच सौ कर दें, ऐसा काम करें। आप निर्धन, गरीबों में पैसे बांटे, उसका दस गुना आपकों मिले। ऐसे सपने देखों अच्छे सपने देखो, बूरे सपने मत देखों। कपूर मार्च में कोटा की शिक्षा व्यवस्था से जुडी एक शुटिंग में भाग लेंगे आएंगे। कपूर ने तुम्हारा घर...हमेशा रोशनी से जगमगाऊंगा शेर के साथ अपनी बात समाप्त की। इससे पूर्व अपने भाई निखिल कपूर असेंबल की गई वाह स्मार्ट टीवी की लोंचिंग की। इस मौके पर सीमा कपूर, डॉ. सुषमा पांडे, डॉ.राजेन्द्र गुप्ता, डॉ. शिल्पी होरा सहित कोटा, भवानीमंडी आदि स्थानों से आए हुए कई लोग मौजूद रहे।