6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से नवरात्र होंगे शुरु, शुभ मुहूर्त में होगी घटस्थापना

  -दुर्गा पांडालों में हुई सजावट

2 min read
Google source verification
Navratri will start from today, Ghatasthapana will be done in auspicio

आज से नवरात्र होंगे शुरु, शुभ मुहूर्त में होगी घटस्थापना

झालावाड़.शहर में शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू होंगे। शहर के सभी शक्तिपीठों पर दर्शन के लिए भक्त पहुंचेंगे। अभिजीत शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी। नौ दिनों तक माताजी का भव्य शृंगार किया जाएगा।वहीं दुर्गा पांडलों में भी नवरात्रि की स्थापना होगी। इधर, बस स्टैंड स्थित माता मंदिर में 26 सितम्बर से शुरू होने वाली शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारी पूर्ण हो गई। पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शहर में पिछले दो वर्षो में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बड़े आयोजन का कार्यक्रम नहीं हो रहे थे। इस वर्ष नवरात्र को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सोमवार को सुबह अभिजीत शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी। नौ दिनों तक माताजी का भव्य शृंगार किया जाएगा।

यहां बड़ी संख्या में जाते है श्रद्धालु-
जिले में असनावर के निकट बाडिया धाम रातादेवी मंदिर, मिश्रोली में अन्नपूर्णा माता मंदिर,भानपुरा के निकट दूधाखेड़ी माताजी,पिड़ावा के निकट पछावा माता, भंवरा सा माता जी, बाघेर माताजी सहित जिलेभर में नवरात्र पर माता मंदिरों में सजावट होगी, नौ दिनतक भव्य श्रंगार होगा।

देश में बढ़ेगा अन्न धन का भंडार-
यूं तो मां दुर्गा का वाहन सिंह को माना जाता है, लेकिन हर साल नवरात्रि के समय तिथि के अनुसार माता अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आती हैं। शारदीय नवरात्रि में इस साल माता का वाहन हाथी होगा। इस विषय में देवी भागवत पुराण में वर्णित है कि सोमवार को नवरात्रि आरंभ होने पर माता हाथी पर चढ़कर आती हैं जिससे खूब अच्छी वर्षा होती है और देश में अन्न धन का भंडार बढ़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार मां का वाहन हाथी ज्ञान व समृद्धि का प्रतीक है।

घट स्थापना का ये है शुभ मुर्हूत-
प्रतिपदा तिथि का प्रांरभ 26 सितंबर को सुबह 3.24 मिनट को शुरू होकर 27 सितंबर की सुबह 3.8 मिनट तक होगा।

दुर्गा के स्वरूपों की आराधना कब
26 सितंबर- प्रतिपदा घटस्थापना मां शैलपुत्री पूजा
27 सितंबर-. द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर-तृतीय मां चंद्रघंटा पूजाए
29 सितंबर-चतुर्थी मां कुष्मांडा पूजा
30 सितंबर- पंचमी मां स्कंदमाता पूजा
1 अक्टूबर - षष्ठी मां कात्यायनी पूजा
2 अक्टूबर - सप्तमी मां कालरात्रि पूजा
3 अक्टूबर - अष्टमी मां महागौरी दुर्गा पूजा
4 अक्टूबर- महानवमी मां सिद्धिदात्री पूजा
5 अक्टूबर- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, विजयदशमी दशहरा