6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़ : कहासुनी के बाद पड़ोसी ने घर में घुसकर मारी गोली, 1 की मौत

जिले के पगारिया थाना क्षेत्र के ठीकरिया गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification
Mother and three children found dead in bedroom, police engaged in investigation...watch video

दौदा की ढाणी दुहार चौगान में घटना स्थल पर जमा लोग

झालावाड़। जिले के पगारिया थाना क्षेत्र के ठीकरिया गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आरोपी ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घर में घुसकर भगवान सिंह (55) पर फाररिंग की। लहुलुहान अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद आरोपी नैनसिंह (55) फरार है, जिसकी तलाशी पुलिस ने शुरू कर दी है।

पगारिया थाना प्रभारी महावीर वर्मा ने बताया कि पगारिया थाना क्षेत्र के भगवान सिंह और उनके पड़ोसी आरोपी नैन सिंह, गुमान सिंह व तूफान सिंह के बीच आपसी विवाद था। रविवार को भगवान सिंह अपने घर के सामने झाडू लगा रहे थे। इसी बीच उनकी और नैन सिंह के बीच कहासुनी हुई और मामला कुछ ही देर में बिगड़ गया। इसके बाद नैन सिंह ने अन्य सहयोगियों के साथ बंदूक लेकर भगवान सिंह के घर में घुसकर फायरिंग कर दी और फरार हो गया। इधर फायरिंग में भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की ओर से भगवान सिंह को भवानी मंडी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मृतक भगवान सिंह के पुत्र की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इलाके में आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी भी करवाई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इधर, मृतक के परिजनों का पर्चा बयान लेकर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : खानाबदोश परिवारों में लाठी-भाटा जंग, लोगों में दहशत