झालावाड़.राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का पोर्टल पिछले एक साल से बंद है। पिछले दो साल से प्रदेश के10 लाख परिवार एनएफएसए में नाम जुड़वाने का इंतजार करने को मजबूर है। प्रदेशभर में अभी 2011 की जनगणना के अनुसार तय किए गए परिवारों के अनुसार 4.3 करोड़ लाभार्थियों को नि:शुल्क गेहूं आवंटित किया जा रहा है। पिछली कांग्रेस सरकार ने अप्रेल- मई 2022 में पोर्टल खोलकर आवेदन लिए थे, जिसके बाद कुछ आवेदकों को जोड़ा भी गया था, लेकिन अब भी 10 लाख से अधिक परिवारों को इस योजना में शामिल होने का इंतजार है। जिले में कुल 41 हजार परिवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से अभी करीब 25 हजार परिवारों के आवेदन लंबित है।