
विभाग के कर्मचारियों द्वारा जलापूर्ति के दौरान निगरानी कर नलों में व्यर्थ बहने वाले पानी, नलों में टोंटियां नहीं होने व पेयजल का अन्य कार्यों में उपयेाग करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाकर पैनल्टी वसूल की जाएगी। साथ ही काटे गए कनेक्शनों को फिर से जोड़ने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विभाग ने कस्बे में अवैध कनेक्शन नियमित करने के लिए 30 अप्रेल तक की मोहलत दी है। इसके बाद इनके विरूद्ध मामला दर्ज कराया जाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जलदाय विभाग ने अवैध कनेक्शन वालों पर पहली बार ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 कनेक्शन काटकर 9 हजार 670 रुपए की राशि वसूल की है। साथ ही 30 अप्रेल तक नियमित कनेक्शन नहीं कराने पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता मुश्ताक पठान ने बताया कि गर्मी के मौसम में पर्याप्त व निर्बाध जलापूर्ति को लेकर 30 अप्रेल तक अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों द्वारा जलापूर्ति के दौरान निगरानी कर नलों में व्यर्थ बहने वाले पानी, नलों में टोंटियां नहीं होने व पेयजल का अन्य कार्यों में उपयेाग करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाकर पैनल्टी वसूल की जाएगी।
साथ ही काटे गए कनेक्शनों को फिर से जोड़ने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विभाग ने कस्बे में अवैध कनेक्शन नियमित करने के लिए 30 अप्रेल तक की मोहलत दी है। इसके बाद इनके विरूद्ध मामला दर्ज कराया जाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि जलापूर्ति के दौरान नल के पानी से सड़कों पर छिड़काव व पेड़ पौधों में पानी पिलाते पाए जाने व टोंटियों में व्यर्थ पानी बहने की सूचना मिलने पर उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। पानी का दुरूरुपयोग करने पर 1000 रुपए की पैनल्टी व इसके बाद प्रतिदिन 50 रुपए की पैनल्टी वसूल की जाएगी। भीषण गर्मी में नियमित उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से जलापूर्ति करने को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है।
Updated on:
3 Apr 2025, 11:21 AM IST
Published on:
3 Apr 2025, 11:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.