6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब जूनाखेड़ा तक चलेगी झालावाड़ ट्रेन

- सांसद दिखाएंगे हरी झंडी- कोटा से सीधे जूनाखेड़ा तक जा सकेंगे यात्री

2 min read
Google source verification
Now Jhalawar train will run till Junakheda

अब जूनाखेड़ा तक चलेगी झालावाड़ ट्रेन

झालावाड़.जिलेवासियों के लिए खुशखबर है। कि अब झालावाड़-कोटा ट्रेन नियमित रुप से कोटा से झालावाड़ होते हुए जुनाखेड़ा तक जाएंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि रविवार को सांसद दुष्यंत सिंह झालरापाटन में सुबह 9 बजे एवं जूनाखेड़ा में 9.30 बजे रेल को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। सांसद पहले झालरापाटन स्टेशन से रेल को झण्डी दिखाकर जूनाखेड़ा तक रवाना करेंगे एवं 9.30 बजे जूनाखेड़ा से झण्डी दिखाकर झालावाड़ व कोटा के लिए रवाना करेंगे।

करेंगे पौधरोपण-
सांसद 10.30बजे जूनाखेड़ा मेंपौधरोपण करेंगे। उसके बाद 11 बजे झालावाड़ में प्रदेश एवं केन्द्र के निर्देश पर जिला स्तरीय तिरंगा गौरव यात्रा रैली युवा मोर्चा के तत्वावधान में निकाली जाएगी। रैली को सांसद दुष्यंत सिंह हरी झण्डी दिखाकर प्रारम्भ करेंगे। जो झालावाड़ शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सांसद कार्यालय पर समापन होगी। दोपहर 1 बजे सांसद डग में तिरंगा गौरव यात्रा को झण्डी दिखाकर यात्रा को प्रारम्भ करेंगे। उसके बाद चौमहला में 2 बजकर 4 मिनट पर चौमहला रेलवे स्टेशन पर बीकानेर से बिलासपुर रेल को झण्डी देखाकर रवाना करेंगे तथा 2 बजकर 30 मिनट पर चौमहला में तिरंगा गौरव यात्रा में भाग लेंगे। 15 अगस्त को सुबह भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

विश्व पुस्तकालय दिवस के रुप में मनाई रंगनाथन जयंती

झालावाड़.राजकीय हरिश्चंद्र पुस्तकालय में शुक्रवार को पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्म श्री डॉ. एसआर रंगनाथन की जयन्ती पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता माशिबोर्ड के पूर्व सचिव अम्बालाल सेन ने की। विशेष अतिथि समाजसेवी ओम पाठक,बृजकंवर राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक यतीन्द्र शमा,भगवती प्रसाद मेहर, परमानंद भारती रहे। अतिथियों ने माँ शारदे की पूजा अर्चना कर रंगनाथन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश चन्द्र राव ने अतिथियों का स्वागत किया। साहित्यकार सुरेश निगम द्वारा माँ सरस्वती की वन्दना की गई। मुख्य वक्ता व युवा साहित्यकार भवानी शंकर वर्मा ने रंगनाथन की जीवन यात्रा पर पत्र वाचन किया। परमानंद भारती, ओम पाठक,भगवती प्रसाद मेहरा,कृष्ण सिंह हाडा द्वारा पुस्तकालय विज्ञान एवं भारत के प्रथम पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. रंगनाथन के जीवन पर प्रकाश डाला।आभार पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश चन्द्र राव ने किया। इस मौके पर लालचंद रेगर, रोहित नामा, विश्वराज सिंह,शीला,सुरभि, बलवंत, प्रियंका आदि मौजूद रहे।