6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब रेलवे स्टेशन बन चुके हैं हार्ट ऑफ सिटी : पीएम

वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद रहे मुख्य अतिथि

3 min read
Google source verification
                           Now railway station has become heart of city: PM                                                                                                           Now railway station has become heart of city: PM                                                                               Now railway station has become heart of city: PM

अब रेलवे स्टेशन बन चुके हैं हार्ट ऑफ सिटी : पीएम

भवानीमंडी. रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है और रेलवे स्टेशन से शहर की पहचान जुड़ी होती है। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना से अब रेलवे स्टेशन हार्ट ऑफ सिटी बन चुके हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत भवानीमंडी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर आयोजित वर्चुअल शिलान्यास के दौरान कही।

उन्होंने कहा की शहर की प्रमुख गतिविधियां रेलवे स्टेशन के पास ही होती हैं। जिससे अब पर्यटकों को भी रेलवे स्टेशन की पहली तस्वीर प्रभावित करेगी। रेलवे स्टेशन की आधुनिक सेवाओं से पर्यटन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने स्टेशनों को शहर एवं राज्य की पहचान से जोडऩे के लिए वन स्टेशन-वन प्रोटक्ट योजना की शुरू की है। इससे पूरे इलाके के लोगों एवं कारीगरों को फायदा होगा। साथ ही जिले की ब्रांडिंग भी होगी। रेलवे स्टेशन पर देश की सांस्कृति एवं स्थानीय विरासत की झलक भी दिखेगी। पूरी दुनिया की दृष्टि भारत पर है। वैश्विक स्तर पर भारत की शाख बढ़ी है। भारत को लेकर दुनिया का रवैया बदला है। भारतीय रेलवे अब इसका प्रतीक बन चुका है। रेल की यात्रा हर नागरिक के लिए सुलभ और सुखद भी हो। इसके लिए ट्रेनो से लेकर स्टेशन तक बेहतर ऊजा देने का प्रयास है। भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अमृत भारत रेलवे स्टेशन विकसित होंगे। जिनका आधुनिकता के साथ पुन: विकास किया जाएगा। जिसमें से 508 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का काम शुरू हो रहा है। राजस्थान के 55 रेलवे स्टेशन 4 हजार करोड़ रुपए की लागत से अमृत भारत रेलवे स्टेशन बनेंगे।
भवानीमंडी आधुनिक क्षेत्र बने इसके लिए रेल ही एक माध्यम है

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि भवानीमंडी आधुनिक क्षेत्र बने इसके लिए रेल ही एक माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच की वजह से ही भवानीमंडी रेलवे स्टेशन का अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास होगा। जिससे रेलवे स्टेशन पर विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेगी। प्रधानमंत्री ने रेल के माध्यम से दिल से दिल को जोडऩे का काम किया है। रेल में सभी टिकट लेकर ही यात्रा का हिस्सा बनें, जिससे रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। भवानीमंडी के विकास की योजना को लेकर सभी को मिलकर कार्य करना है। वर्चुअल शिलान्यास सबसे पहले रेलवे की लघु फिल्म दिखाई गई। संबोधन से पूर्व रेलवे अधिकारियों ने सांसद का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान डग विधायक कालूराम मेघवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश जैन करावन, भवानीमंडी पंचायत समिति प्रधान सुल्तान सिंह मंचासीन थे। मंच संचालन कार्यालय अधीक्षक ईश्वर शर्मा ने किया। वहीं कार्यक्रम में स्कूल के कक्षा 9 वीं के छात्रा पर्व चौधरी ने रेलवे स्टेशन सेफ्टी का मॉडल भी पेश किया।

दोनों राज्यों के लोग रहे मौजूद
रेलवे स्टेशन के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, द्वारकादास पोरवाल, पार्षद विनय पोरवाल, सरपंच विमल जैन, भैसोदा नगरपरिषद अध्यक्ष गायत्री पौराणिक, राकेश यादव बॉबी, भाजपा नेता श्याम गुर्जर, महेन्द्र गुर्जर, मनोजोत सिंह, दिनेश सोनी सहारा, पार्षद सीमा यादव, मुकेश यादव,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनीश दीक्षित, नरेश माधवानी, गगनदीप होरा, आफताब चौधरी नीटू, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजीता पाण्डे, अश्विनी त्रिपाठी झालरापाटन,पार्षद प्रदीप जैन आवर, महेन्द्र मीणा, आरटीएम प्रसिडेंट एचएम वश्ष्ठि, आरटीएम मैनेजर राजकुमार गीते, कमल सुरेका, गोविन्द सिंह दाता का खेड़ा, निर्मल शर्मा पिड़ावा, दुर्गाशंकर यादव, अभय कुमार जैन, प्रदीप शर्मा, स्टेशन अधीक्षक डीएस मीणा, पचपहाड़ तहसीलदार गणेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
अब बदलेगी तस्वीर
वैसे तो भवानीमंडी रेलवे स्टेशन भौगोलिक परिस्थिति के चलते राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित होने के कारण अपने आप में अनोखा रेलवे स्टेशन है। जिससे ट्रेन से उतरने वाला यात्रा यहां दोनो राज्यों की सीमा को लेकर आश्र्चचकित रहता है की वह राजस्थान में उतरा है या मध्यप्रदेश में। अब केन्द्र सरकार की अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में भवानीमंडी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य होने से रेलवे स्टेशन की तस्वीर तो बदलेगी ही। साथ ही ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कई विश्वस्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी। जिससे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रेक पर स्थित रेलवे स्टेशन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन जाएगा।