
Jhalawar...गोल्ड के लालच में अब जेल की खाएंगे हवा
झालावाड़। झालावाड़ जिले में नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बकानी, पिड़ावा में सारथी गोल्ड नाम का नकली खाद किसानों को बेचा गया था। दोनों गोदामों से सारथी गोल्ड के कट्टे जब्त किए थे। अब मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। नकली खाद बेचने वाले व्यापारियों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। उधर मिश्रोली थाना क्षेत्र में नकली खाद बनाने वाली फेक्ट्री का मालिक अभी तक पकड़ में नहीं आया है। 1327 कट्टे नकली खाद के पकड़े- पुलिस ने गोदाम सीज कियाबकानी। कृषि विभाग और पुलिस ने छापेमारी कर बकानी में एक गोदाम से 1327 कट्टे नकली खाद के जब्त किए हैं। गोदाम को सीज कर दिया गया है। पिड़ावा में 480 कट्टे नकली खाद के पकड़े थे। दोनों ही प्रकरणों में दोषी खाद विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रह है। पिछले सप्ताह मिश्रोली थाना क्षेत्र में नकली खाद ही फैक्ट्री पकड़ी थी। जिले में नकली खाद की बिक्री से कृषि विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कृषि विभाग में उप निदेशक रामकुमार वर्मा ,रामबाबू दांगी,रामबाबू लोधा कृषि पर्यवेक्षक बकानी, धर्मेंद्र परिहार सहायक कृषि अधिकारी झालावाड़ के द्वारा बालचन्द गांधी निवासी बकानी की उपस्थिति में गोदाम की तलाशी ली और बालचन्द गांधी ने अपने गोदाम और दुकान को स्वैच्छा चेक करवाया। और वहां कृषि अधिकारी और पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नही मिल पाया। फि र बालचन्द गांधी के बाकी के तीन गोदाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने बोला तो वह आनाकानी करने लगा। और पुलिस को बताया कि इनकी चाबियां उसके पास नही है। इस को लेकर पुलिस और कृषि अधिकारी को उसके ऊपर शक हुआ। पुलिस ने शटर काटने की बोली तो बड़ी मुश्किल से बालचन्द गांधी ने अपने कर्मचारी से चाबियां मंगवाई। जब गोदाम के शटर को खोल गया तो राजस्थान में प्रतिबंधित खाद का बहुत बड़ा स्टॉक पाया गया। जिसमें नकली खाद के रूप में सारथी गोल्ड व धरतीपुत्र 1119 कट्टे, 110 कट्टे बिना मार्का के पाए गए। जो राजस्थान में बिक्री के लिए प्रतिबंधित है। उक्त घटना के बाद कृषि अधिकारी रामकुमार वर्मा ने मौके पर ही पंचनामा बनाकर तीनो ही दुकानों को सील कर दिया। वही एक करवाई रामनारायण पुत्र गोपीलाल पारेता की दुकान पर की गई। वहाँ पर भी 98 नकली खाद के कट्टे पाए गए। इस दौरान बकानी थानाधिकारी मोहम्मद इब्राहिम, एएसआई भगवान दास आदि मौजूद थे।- कृषि विभाग और पुलिस ने पकड़े थे 480 नकली खाद के कट्टेपिड़ावा । पिड़ावा में नकली खाद बेचने वाले खाद विके्रता के खिलाफ मामाल दर्ज कर लिया गया है।
Published on:
23 Nov 2021 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
