726 भवन जर्जर, फिर से 150 की घोषणा-
सूत्रों ने बताया कि जिले में 594 भवन क्षतिग्रस्त है, जो मरम्मत योग्य है। वहीं करीब 132 भवन जीर्ण-क्षीर्ण है। ऐसे में राज्य सरकार को बजट में इनके नवनिर्माण के लिए अलग से बजट की घोषणा करनी चाहिए थी, इसकी बजाए राज्य सरकार ने बजट में फिर से 2000 नए आंगनबॉड़ी केन्द्रों की घोषणा की, जिसमें से करीब 150 नए केन्द्र झालावाड़ जिले में भी बनाए जाएंगे।