
Rajasthan Weather Alert....एक घण्टे मूसलाधार बरसात, खड़ी मोटरसाइकिलें डूबी,Rajasthan Weather Alert....एक घण्टे मूसलाधार बरसात, खड़ी मोटरसाइकिलें डूबी,Rajasthan Weather Alert....एक घण्टे मूसलाधार बरसात, खड़ी मोटरसाइकिलें डूबी
झालावाड़। हाड़ौती में बारिश का दौर शुरू हो गया है। झालावाड़ जिले पिड़ावा में शुक्रवार सुबह एक घण्टे मूसलाधार बारिश हुई। झालावाड़ शहर में हल्की बारिश हुई। बूंदी और कोटा में भी बारिश हो रही है। पिड़ावा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 10 बजे अचानक मूसलाधार बरसात शुरू हुई । मूसलाधार बरसात के कारण वीडियो चौराहे पर स्थित दुकानों व घरों में बरसात का पानी घुस गया । वहीं दुकानदार सामान को भीग गया। दुकानदार के परिजनों ने दुकान के नीचे रखे सामान को उठाकर सुरक्षित स्थानों पर रखा । वही वीडियो चौराहे पर खड़ी बाई के भी आधी से ज्यादा डूब गई । नई सब्जी मंडी में खड़े फल फूल विक्रेताओं के ठेले भी आधे से अधिक डूब गए । मूसलाधार बरसात के चलते क्षेत्र की प्रमुख नदी चवली नदी में पानी की आवक हुई । नगर के वीडियो चौराहाए मायाखेड़ी चौराहाए मेला मैदानए तलाई चौक सहित कई जगह पर कमर तक पानी जमा हो गया । वही युवा वर्ग की टोलियां बरसात में नहाने का आनंद लेते हुए नजर आये । नगर वासियों का कहना है कि इस साल लंबे समय के बाद इतनी अच्छी वर्षा हुई है ।
Published on:
23 Jul 2021 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
